फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सामने आईं मेयर की बर्तन धोने की तस्वीरें, सांसद ने आगरावासियों के लिए खोला सरकारी बंगला

Fri, 27 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बर्तन धो रहे मेयर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन में मेयर नवीन जैन ने अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है और घर के अंदर रहकर लॉकडाउन का समर्थन कर रहे हैं। वह घर के काम में अपनी पत्नी रेनू जैन का हाथ बंटा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन के चलते घर में काम कर रहे मेयर - फोटो : अमर उजाला
रेनू जैन का कहना है कि लॉकडाउन के चलते घर में काम करने वालों को छुट्टी दे दी गई है। अब वो खुद ही घर और रसोई का कार्य संभाल रहीं हैं। इस कार्य में उन्हें उनके पति का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस समय दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। मैं खाना बनाती हूं तो मेयर बर्तन साफ करते हैं और सफाई के दौरान वो झाड़ू लगाते हैं तो मैं पोंछा लगा रही हूं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मैं घर से बाहर नहीं निकलूंगा। जब देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं तो मैं भी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इसे अमल में ला रहा हूं। 
 

4 of 5
आगरा के मेयर नवीन जैन
फोन के माध्यम से लगातार कोरोना से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ले रहा हूं और इससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे शहर में अच्छी तरफ से निरंतर फॉगिंग और सफाई हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला अखबार पढ़ते भाजपा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने आगरा के लोगों के लिए सरकारी बंगला खोला 
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने दिल्ली में फंसे आगरा के लोगों के लिए अपना सरकारी बंगला खोल दिया है। उन्होेंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की अनुमति हो तो लोग उनके बंगले में रह सकते हैं। इसका पता है- बंगला नंबर सात, के कामराज लेन, नई दिल्ली। सहायक का नाम है पंकज और उसका मोबाइल नंबर 9818742979 है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें