ताजनगरी में सर्दी के मौसम में गुलशन गुलशन फूल खिले हैं। खूबसूरत फूलों से घर आंगन भी महक रहे हैं। यहां नर्सरी में खूबसूरत फूलों की लगभग 50 प्रजातियां हैं। लोग घरों में सजाने के लिए इनमें से फूल ले जा रहे हैं। पेंजी, साल्विया, पेंटाज की खासी मांग है। विदेशी गुलाब और हजारी गेंदा भी खूब महक रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रामबाग एत्माददौला स्थित नर्सरी में गिलिटर के पौधे
- फोटो : अमर उजाला
लोग अपने मकान के सिर्फ आंगन और रूफ टॉप गार्डन ही नहीं, लॉग ड्राइंग रूम में भी फूलों वाले पौधे लगा रहे हैं। अमरलिस, कमीलया, जोनक्विल्स इनमें शामिल हैं जो गुलदस्तों की शान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नर्सरी में पोइन्स्तीया के फूल।
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बाग बगीचों में भी फूलों की बहार है। ताज नेचर पार्क, दयालबाग, सर्किट हाउस आदि पार्कों में शीतकालीन फूलों की बहार को देख सुबह टहलने के लिए आने वाले लोगों को शीतकालीन फूलों की खुशबू नया एहसास दे रही है।
4 of 5
नर्सरी में फूलों के पौधे
- फोटो : अमर उजाला
गृहणी सपना पांडे और स्मृति चाहक ने कहा कि फूलों का अपना सीजन होता है। शीतकालीन फूलों का गुलदस्ता नया एहसास देता है। घर में महक और ऊर्जा बनी रहती है। इन फूलों के गुलदस्ते से घर में सकारात्मकता भी बनी रहती है।
सर्दी के मौसम में फूलों को लुत्फ लेती तितली
- फोटो : अमर उजाला
सुनीता नर्सरी के संचालक अनिल कुमार ने बताया कि इस मौसम में कमीलया, जोन्क्विल्स, अमरलिस, देसी गुलाब और देसी गेंदे के फूलों की काफी डिमांड रहती है। इस मौसम में फूल कई दिनों तक ताजा भी बना रहता है। यही कारण है कि लोग घरों में भी इन फूलों की गुलदस्तों में सजावट कर रहे हैं।