फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Alert: राजस्थान से छोड़ा जा रहा 7 लाख क्यूसेक पानी, खतरे के निशान पर चंबल, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Thu, 18 Aug 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा से गुजरने वाली चंबल व यमुना नदी में बाढ़ का खतरा बढ़  गया है। बृहस्पतिवार सुबह प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार यमुना नदी किनारे बसे गांव में तहसील की टीमों से सर्वे कराया जा रहा है। राजस्थान से चंबल नदी में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं धौलपुर में चंबल 136 मीटर पर बह रही है। आठ घंटे में पानी पिनाहट पहुंच जाएगा। इधर, यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वॉटर वर्क्स पर जलस्तर 491.10 फुट है। जिले में अब तक 264 मिमी बारिश हो चुकी है।

बाह पिनाहट के 38 गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।  राजस्थान में हो रही बारिश से ओवरफ्लो हुए कोटा बैराज से मंगलवार की रात चंबल नदी में पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बाह में चंबल नदी का जलस्तर 123 मीटर हो गया है। वहीं अब सात लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा जा रहा है, जो पिनाहट तक आठ घंटे में पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
चंबल - फोटो : अमर उजाला
चंबल में अलर्ट स्तर 127 मीटर को पार करने और खतरे के निशान 130 मीटर को छूने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कछार के गांवों में मुनादी कराकर ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों को पहुंचने के लिए कहा गया है। पिनाहट में स्टीमर का संचालन बंद करा दिया है। चंबल के पंप हाउस के डूबने के खतरे को देखते हुए वहां दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
चंबल नदी - फोटो : सोशल मीडिया
चंबल नदी का जलस्तर 123 मीटर होने के साथ ही डगोरा, मऊ की मढै़या, रेहा, गोहरा के कच्चे रास्ते पर पानी भर गया है। कछार की फसलें डूब गई है। बीहड़ के खादर भी तालाब बन गए हैं। नदी किनारे के क्योरी पुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, गुढ़ा, झरनापुरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवान पुरा गांव में लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर निकलने लगे है। 38 गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए रतजगा के हालात पैदा हो गए हैं। 

4 of 5
चंबल नदी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

ये हैं बाढ़ चौकियां

मंसुखपुरा, पिनाहट, उमरैठा, बासौनी, खेड़ा राठौर, नंदगवां, सिमराई, पुरा भगवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला

ये गांव होंगे प्रभावित

रेहा, बरेंडा, तासौड़, पिनाहट, क्योरी, करकोली, महगोली, उटसाना, उमरैठा पुरा, बघरैना, बासौनी, जेबरा, कुंवर खेड़ा, सिमराई, गुढ़ा, पुराभगवान, खेड़ा राठौर, महुआशाला, गोहरा, रानीपुरा, नंदगवां, बिट्ठौना, प्यारमपुरा, मुकुटपुरा, हथकांत, नावली, कोरथ, कमोनी, उदयपुर खुर्द, मऊ की मढै़या, भटपुरा, झरनापुरा, पुराडाल, डगोरा, पुराशिवलाल,कछियारा आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें