फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में बाढ़ का खतरा: गंगा के पानी ने तटवर्ती इलाकों में मचाई तबाही, लोग परेशान, देखें तस्वीरें

Sat, 23 Oct 2021 02:47 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज: आबादी में आया गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
बैराजों से छोड़े गए पानी के बाद अब बाढ़ ने तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ का पानी फसलों को जलमग्न करता हुआ आबादी क्षेत्र में घुस गया है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। किसान बर्बादी के मुहाने पर पहुंच रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 15 सेंटीमीटर तक जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते सिंचाई और राजस्व विभाग के अफसर दिनभर निगरानी करते रहे। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बारिश से बैराजों से छोड़ा गया पानी तेजी के साथ कछला गंगा नदी में बढ़ गया है। जिससे पानी कच्चे रास्तों को तोड़ता हुआ फसलों में घुस गया और फसलों को जलमग्न करने के बाद तेज रफ्तार के साथ आबादी की ओर पहुंच गया। गंगा नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कासगंज के गांव में घुसा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ की विभीषिका का दंश लहरा, दतलाना, सहवाजपुर, बमनपुरा, अजीतनगर, किसौल, किलौनी, नगला ढग, उलाईखेड़ा, हिम्मतनगर बझेरा, बघेला, मेहोला, नगला ढाव, सुन्नगढ़ी, नगला शंभू सहित अन्य कई गांव के ग्रामीण झेल रहे हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे तक कछला गेज पर पानी 164 मीटर के निशान तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
बाढ़ के खतरे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रवाह से खुल गए पुल पुलियों के रास्ते
बाढ़ से बचने के लिए सिंचाई विभाग ने पहले ही पुल और पुलियों के मुहाने बंद करा दिए थे। जिससे कि कुलावे बंद रहने से पानी गांव की ओर न बढ़े, लेकिन पानी के प्रवाह से दतलाना पुख्ता में देर रात पुलिया का रास्ता खुल गया और यहां से पानी फसलों में घुस गया। तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिया का रास्ता बंद कराने के लिए टीम लगाई। वहीं पानी की धार तेजी के साथ बढ़ती देख तराई क्षेत्र में ग्रामीण स्वयं बंधों को मजबूत करने में जुट गए हैं। 

4 of 5
पानी में डूबे खेत - फोटो : अमर उजाला
दिनभर दौड़ते रहे अफसर
बाढ़ से तबाही की खबर मिलते ही अफसरों में भी बेचैनी बनी रही। कासगंज में एसडीएम शिवकुमार, सीओ दीपकुमार पंत, सहावर में एसडीएम रमाकांत, सीओ शैलेंद्र परिहार, पटियाली में एसडीएम रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजीव निगम, सीओ आरके तिवारी तराई क्षेत्रों में निगरानी के लिए दौड़ते रहे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार, सहायक अभियंता संजय कुमार, अबर अभियंता पंजाबी सिंह भी निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव में गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से छोड़ा गया पानी कछला में पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मीडियम फ्लड की स्थिति बनी है। सिंचाई विभाग और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। तटबंधों की भी निगरानी की जा रही है। - अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।

गंगानदी में पानी बढ़ गया है। इस साल का यह रिकॉर्ड पानी है। पानी आबादी में नहीं बल्कि फसलों तक पहुंचा है। अब धीमे धीमे पानी कम होने लगेगा। -अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई

फिरोजाबाद: महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी पलटने से बची, सपा के पूर्व सांसद थे सवार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें