फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बुखार का कहर: दस दिन में 56 मरीजों की मौत, मेडिकल कॉलेज में 185 भर्ती

Tue, 31 Aug 2021 07:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मेडिकल कॉलेज में बीमार बच्चे और उनके तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल बुखार मासूम बच्चों पर कहर बरपा रहा है। 24 घंटे में छह और बच्चों की मौत हो गई। अब जिले में मौत का आंकड़ा 56 पार कर गया है। इधर, देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ती नजर आईं। कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया गया। 

सौ शैय्या अस्पताल में 185 बच्चे भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देख संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भी आपाधापी की स्थिति रही। कानपुर और आगरा से मेडिकल कॉलेज में बाल रोग चिकित्सक बुलाए गए हैं। 

मेडिकल कॉलेज का सौ शैय्या वार्ड लगभग फुल है। करीब 40 से अधिक बच्चों को छुट्टी दी गई, लेकिन मंगलवार को 50 से अधिक नए पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया। तेज बुखार और बेहोशी की हालत में परिजन बच्चों को भर्ती कराने के लिए पहुंचे। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पिछले दस दिनों में अबतक 56 मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक लकी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
झलकारी नगर निवासी राज (10) पुत्र किशन प्रजापति की प्लेटलेट्स एकाएक कम हो गई थीं। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। पिता किशन ने बताया कि बेटे को चार दिनों से बुखार था। सुदामा नगर निवासी लकी शर्मा (6) पुत्र संजय शर्मा की प्लेटलेट्स कम होने पर सौ शैय्या अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया था। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक नंदिनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सत्यगर टापा निवासी 12 वर्षीय नंदनी पुत्र राजीव ने भी सौ शैय्या अस्पताल में मंगलवार दोपहर को दम तोड़ दिया। बालिका की प्लेटलेट्स कम होने पर भर्ती कराया गया था। हिमांयूपुर निवासी एक वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र सोपाली की सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सोमवार को धर्मेंद्र को तेज बुखार आने पर परिजन इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाए थे। 

4 of 6
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला झलकारी नगर गली नंबर चार निवासी हिमांशी शंखवार(8) पुत्री पंकज शंखवार की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं टूंडला के नगला कदम में सात वर्षीय बालक तरुण की डेंगू से मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगला केशो छोटा कुर्रा में 52 तथा बड़ा कुर्रा 70 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किए। 122 लोगों के रक्त की जांच भी की गई।
विज्ञापन

5 of 6
फिरोजाबाद: सोमवार को सीएम योगी ने जाना मरीजों का हाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले थे। अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की थी। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी के कारण पांच चिकित्सकों को आगरा से बुलाया गया है। वहीं पांच चिकित्सक कानपुर से बुलाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोजाबाद: जांच करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मानव संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से जूनियर रेंजीडेंट की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद के सीएमएस डॉ. आलोक कुमार को भी सौ शैया अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने मंगलवार को सौ शैया अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। इधर, जलेसर रोड स्थित कैंपस के सभी क्लर्क, चिकित्सकों को भी सौ शैया अस्पताल में तैनात कर दिया है। शिविर लगाकर दवाइयां वितरित की जा रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें