फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर रविवार की शाम को हुए हादसे में मृत 11 लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंपे गए। सिरसागंज के गांव चंदरई में एक साथ छह शव पहुंचे। गांव में एक ही परिवार के शवों को देखकर कोहराम मच गया।
2 of 8
विलाप करते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम से ही गांव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। आसपास के गांव नगला बंजारा, नगला तुला, जायमई, बाछेमई, बलीपुर, नायन, मुजफ्फरपुर, सिरसागंज के सैकड़ों ग्रामीण गांव चंदरई पहुंचे हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल।
3 of 8
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के छह लोगों के शव जब एक साथ रखे गए तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। हादसे में मृत चौब सिंह के दोनों बेटे आर्मी में तैनात हैं। छोटा बेटा संदीप बारामूला श्रीनगर और सुरजीत लद्दाख में है। परिवार के लोग दोनों के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
4 of 8
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के गांव पहुंचने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौब सिंह भी फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में चौब सिंह की पत्नी और सबसे बड़े बेटे सतेंद्र की भी मौत हो गई। सतेंद्र के तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
5 of 8
रंजीत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में रंजीत के पिता पप्पू उर्फ रामनिवास और मां स्नेहलता की भी मौत हो गई। रंजीत को मां-बाप की मौत का गहरा सदमा लगा है। सदमे से उसकी हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर रंजीत को उपचार दिया।
विज्ञापन
6 of 8
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे में मृतक टेंपो सवार मनोज, उसके बेटे हिमांशु और प्रियांशु के शव नगला फूल सहाय बरनाहल मैनपुरी भेजे गए। मृतक पंकज पुत्र सुरेश का शव नगला दीनानाथ बरनाहल मैनपुरी ले गए परिवारीजन। अज्ञात मृतक के अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
7 of 8
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नगला फूलसहाय में रविवार शाम से ही मातम पसरा रहा। हादसे का शिकार हुए मनोज यादव और उनके दोनों बेटों के शव गांव पहुंचते चीख पुकार मच गई। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों के बीच पिता और पुत्रों का अंतिम संस्कार किया गया।