फिरोजाबाद के सिरसागंज में हादसे के लिए कुख्यात चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 11 जिंदगियां छीन लीं। चौराहे पर कोई चेतावनी का बोर्ड भी नहीं था। ऐसे में ट्रक चालक ने रफ्तार पर काबू नहीं किया।
विज्ञापन
2 of 7
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिरसागंज के जिस सोथरा चौराहे पर ये हादसा हुआ है, वहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। ऐसे में उसे नगर का डेंजर जोन माना जाता है। इसी चौराहे पर ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा था। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था ने कोई चेतावनी का बोर्ड नहीं लगाया।
विज्ञापन
3 of 7
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यही कारण रहा कि हरियाणा नंबर का ट्रक तेज रफ्तार में वहां घुसा चला आया। चौराहे पर आकर चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। ऐसे में ट्रक वहीं पलटा गया।
4 of 7
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर ही एक वैगन कार रुकी थी। ये कार आगरा में शमसाबाद के बरौली अहीर की बताई जा रही है। कार में छह लोग सवार थे और ये वहां लघुशंका आदि से निवृत्त होने के लिए रुके थे।
विज्ञापन
5 of 7
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इधर मैनपुरी से बरनाहल से कुछ लोगों को लेकर एक ऑटो शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। ट्रक पलटने के दौरान ही ऑटो सोथरा चौराहे से गुजरा और ट्रक ने कार और ऑटो दोनों को चपेट में ले लिया। ऑटों में भी छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
6 of 7
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दो-तीन राहगीर भी ट्रक की चपेट में आए। हादसे का मंजर देख वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी रह गईं। क्रेन की मदद से शव निकाले गए।
सूचना पर फिरोजाबाद की डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा. मनोज कुमार भी पहुंचे। डीएम ने बताया कि राहत के कार्य के साथ मृतकों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।