फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: आगरा जोन में किसान नेताओं पर पुलिस की नजर, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर कड़ा पहरा

Mon, 25 Jan 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
किसान आंदोलन: आगरा जोन में कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के चलते आगरा जोन में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कड़ा पहरा है। पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। रविवार को आईजी ए. सतीश गणेश ने फिरोजाबाद और मैनपुरी का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इधर, आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोक दिया गया। जिले के कई किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस-पीएसी के 650 जवान मुस्तैद किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किसान नेताओं ने किया है। इसे लेकर आगरा समेत जोन के सभी जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। किसान नेताओं के घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल पर पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा: किसान नेता के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाकियू (भानु) के प्रदेश सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का एलान किया था। उनके घर से निकलने से पहले ही पुलिस गांव रामपुर चंद्रसैनी पहुंच गई। किसान नेता श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। घर पर ही रहने की हिदायत दी है। 

4 of 7
आगरा: पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका - फोटो : अमर उजाला
गढ़ी वृंदावन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के निवास पर पुलिस ने किसान और ट्रैक्टरों को नजरबंद कर रखा है। रविवार को भाकियू के प्रदेश सचिव कलुआ सिंह भी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगे नहीं बढ़ने दिया। नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि जब सरकार ने ट्रैक्टर परेड के लिए रूट तय कर छूट दे दी है, फिर भी पुलिस ट्रैक्टरों के साथ नहीं जाने दे  रही। किसान नेता श्याम सिंह चाहर को रोहता स्थित उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
आगरा: किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
किरावली में किसानों की रिहर्सल ट्रैक्टर रैली को रविवार को कुकथला चौकी पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह, जनक सिंह, संजीव चौधरी धरने पर बैठ गए। इन तीनों किसान नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तीनों नेताओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा: दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों को क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने एसओ कागारौल और चौकी इंचार्ज अकोला के साथ पहुंचकर नगला परमाल के समीप रोक लिया। सभी को भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाहर के घर पर नजरबंद कर बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। इनमें किसान नेता सुरेंद्र सिंह, हवलदार मानसिंह, सुजान सिंह चाहर, अमन चाहर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में रविवार से ही एक्सप्रेसवे और हाईवे पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए। कोटवन बॉर्डर पर पुलिस की पैनी नजर है तो मांट टोल पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तक सुरक्षा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बनी रहेगी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई किसान दिल्ली जा रहा है, उसे समझाकर लौटा दें। मैनपुरी और फिरोजाबाद में भी सतर्कता बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें