कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने का एलान किया था। इसके मद्देजनर शनिवार सुबह से ही आगरा मंडल में कड़ी चौकसी रही। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
2 of 9
किसान आंदोलन: मथुरा में कई किसान गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर पहुंचे करीब 12 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
3 of 9
किसान आंदोलन: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में पुलिस ने शुक्रवार रात में भाकियू के कई नेताओं को हिरासत में लिया। कुछ किसान नेताओं को आवास पर ही नजरबंद किया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर फोर्स तैनात रही।
4 of 9
किसान आंदोलन: आगरा में किसान नेता किए नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला हवेली में किसान नेता चौधरी रामवीर को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। वह किसानों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
किसान आंदोलन: हाईवे पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की सीमा पर सैंया टोल पर सीओ के साथ पुलिस और पीएसी को लगाया गया। यहां पर वाहनों की चेकिंग की गई। जयपुर, भरतपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए फतेहपुर सीकरी के पास टोल पर पुलिस लगाई गई।
विज्ञापन
6 of 9
किसान आंदोलन: लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर तैनात पुलिस और प्रशासन के अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल टोल प्लाजा के पास सुबह से ही पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस ने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन
7 of 9
फतेहाबाद टोल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। यहां सुबह कुछ किसानों ने इनर रिंग रोड से आने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
8 of 9
रहनकलां टोल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में इनर रिंग रोड के रहन कलां टोल प्लाजा पर कई लेन बंद थीं। इसके कारण टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल पर पीएसी के जवान तैनात रहे।
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को फरह टोल प्लाजा जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 30 से ज्यादा किसानों को बस से आरएसएस कॉलेज में ले गई।