फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: मथुरा में एक्सप्रेसवे पर भाकियू का प्रदर्शन, वाहनों की थमी रफ्तार, 30 किसान गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर कृषि कानूनों और लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने सड़कों पर धरना-प्रदर्शन किया। मथुरा जिले में सैकड़ों किसानों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। धरना प्रदर्शन के चलते करीब 30 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पुलिस ने जाम खुलवाया। छह किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं दिल्ली जा रहे 30 किसानों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर लेटे किसान - फोटो : अमर उजाला
भाकियू के आह्वान पर शुक्रवार की सुबह मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे सैकड़ों किसान एकत्र हुए। एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने से पूर्व किसानों ने अंडरपास पर धरना दिया। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए माइलस्टोन 133 के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे पर आ गए। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन

3 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
पहले से तैनात पुलिस फोर्स ने एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर समेत छह किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते करीब 30 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा। किसानों के हटने के बाद वाहनों को निकाला गया। 

4 of 5
जाबरा टोल पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि दिल्ली में किसानों के साथ नाइंसाफी हुई है। इसी को लेकर धरना किया जा रहा है। यहां से 30 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। ये किसान धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद टोल बूथ पर भाकियू आगरा के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां के नेतृत्व में किसान जुटे। किसानों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर यहां पुलिस तैनात रही। उधर, दिल्ली जाने की जिद पर अड़े किसानों का आगरा जिले के सैंया क्षेत्र के पास राजस्थान की सीमा में पिछले 36 घंटे से धरना जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें