फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मथुरा हादसा: पांच घंटे साथ रहा भाई-बहन का परिवार, नींद में ही सबकुछ खत्म

Sun, 11 Jun 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
1 of 5
accident in mathura - फोटो : amar ujala
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुए हादसे में दस जिंदगियां नींद में ही काल का ग्रास बन गईं। अधिवक्ता महेश और उनकी बहन का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। बताया गया है कि हादसे के दौरान कार में अधिकतर लोग सो ही रहे थे।

2 of 5
accident in mathura - फोटो : amar ujala
बता दें कि बरेली के थाना सुभाष नगर की राजीव कालोनी के रहने वाले महेश शर्मा का थाना सुभाष नगर के पास पंडितजी टी स्टाल और रेस्टोरेंट है। वे अपने और अपनी बहन के परिवार के साथ राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। भाई-बहन का परिवार बरेली से रात में करीब 11 बजे चला और सुबह चार बजे मथुरा पहुंच गया था।

 

3 of 5
accident in mathura - फोटो : amar ujala
रात का सफर होने के कारण कार में ड्राइवर के अलावा अधिकतर सवार सो ही रहे थे। रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे जब कार थाना मगोर्रा के मथुरा-भरतपुर मार्ग पर पहुंची तो भी सभी नींद में ही थे कि अचानक ही कार गांव मकेरा की फतेहपुर सीकरी नहर में जा गिरी।

 

4 of 5
accident in mathura - फोटो : amar ujala
जब तक कोई आंख खोल पाता पूरी कार गहरे पानी में समा चुकी थी। महेश शर्मा 45, उनकी पत्नी दीपिका शर्मा 42, पुत्र हार्दिक 15 और ऋतिक 13, पुत्री खुशबू 19 और हिमांशी 20, महेश की बहन पूनम पत्नी जयकरन 35, पूनम का बेटा रोहन पुत्र जयकरन 20 और बेटी सुरभि पुत्री जयकरन 19  कार में सवार थे।


 
विज्ञापन

5 of 5
accident in mathura - फोटो : amar ujala
इनके अलावा बरेली के गांव बिछुरिया निवासी हरिश्चंद्र पुत्र किशनलाल कार चला रहा था। संभव घटना के वक्त केवल वो ही जाग रहा था। तभी तो जब कार नहर में गिरी तो ड्राइवर ही बाहर निकलने की कोशिश कर पाया। बाकी सभी की कार में ही मौत हो गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें