आगरा में सिकंदरा के गांव में 14 साल की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके साथी को किशोर संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, उसके लिए पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए हैं। सबसे अहम वैज्ञानिक साक्ष्य होंगे। किशोरी शुक्रवार दोपहर को घर से निकली थी। दो घंटे बाद उसका शव घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल के तालाब में पड़ा मिला था। रविवार को मामले में गांव के ही राहुल और उसके नाबालिग साथी को पकड़कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की थी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस को केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने का लक्ष्य दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से किशोरी के कपड़े, बोतल और चप्पल बरामद की थीं। वहीं आरोपियों के खून लगे कपड़े, कीचड़ में सनी चप्पल भी मिली थीं।
विज्ञापन
2 of 5
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलानी में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि आरोपियों की चप्पलें, खून लगी शर्ट, किशोरी के कपड़ों से मिले बालों, सीरम का सैंपल लिया गया है। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इनकी जल्द रिपोर्ट मांगी जाएगी। यह सबसे अहम साक्ष्य साबित होंगे। वहीं गांव के लोगों ने भी दोनों आरोपियों को जंगल तरफ जाते हुए और घटना के बाद भागकर आते हुए देखा था। इस पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। युवक एक साल पहले किशोरी के पिता की सब्जी की ठेल पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद दुष्कर्म किया। हत्या करके फरार हो गए। बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर को दो बजे शौच के लिए गई थी। शाम चार बजे किशोरी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे।
4 of 5
सुलभ शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
शौचालय निर्माण की मांग
गांव में किशोरी की हत्या के बाद शौचालय निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। गांव की महिलाएं और लड़कियां यही बोल रही हैं कि घर में शौचालय होता तो यह घटना नहीं हुई होती। कुछ परिवार गरीब होने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं पांच हजार की आबादी वाले गांव में एक सार्वजनिक शौचालय है। इसलिए इन शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए। सोमवार को कई संगठन के लोग गांव में पहुंचे थे। महिलाओं ने उनसे भी यही मांग की।
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने आने लगे लोग
गांव में किशोरी की हत्या के बाद हंगामा हो गया था। पुलिस के पूछने पर सब यही कह रहे थे कि उन्होंने किसी को नहीं देखा। सोमवार को पुलिस एक बार फिर गांव पहुंची थी। तब कुछ लोग पुलिस के पास आए। उन्होंने बताया कि जंगल की तरफ से राहुल और उसके साथी को भागते हुए देखा था। मगर, तब उन पर शक नहीं कर पाए थे। अगर, यह पता होता कि उन्होंने कुछ गलत किया, तब उन्हें पकड़ लेते।