एटा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के भाई एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी भी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए एसआईटी से मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। अगली स्लाइड्स में जानिए पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन
2 of 6
शव को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के शृंगार नगर निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के घर से शनिवार की सुबह पुलिस ने राजेश्वर, पुत्रवधू दिव्या पचौरी, पौत्र आरूष, आरव और दिव्या की बहन बुलबुल के शव बरामद किए थे। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। जिसके अनुसार दिव्या ने पहले चारों सदस्यों को विषाक्त पदार्थ देकर मौत की नींद सुलाया, फिर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
3 of 6
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खुलासे से दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को ही उन्होंने सीबीआई और सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग उठाई। सोमवार को डीआईजी अलीगढ़ प्रीतिंदर सिंह ने पहले पुलिस लाइन में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और फिर मौका-ए-वारदात पर जाकर निरीक्षण किया। दिवाकर पचौरी के घर पहुंचे डीआईजी ने वारदात के बारे में जानकारी ली।
4 of 6
मृतकों के रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी के सामने दिवाकर पचौरी सहित अन्य परिजनों ने एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर जल्दबाजी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा करने का भी आरोप लगाया है। इस पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
दिव्या पचौरी और एक वर्ष का मासूम आरव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मृतका दिव्या पचौरी के पति दिवाकर पचौरी का कहना है कि मेरे परिवार के लोगों की हत्याएं हुई हैं। पुलिस ने जल्दबाजी में खुलासा कर दिया है। सोमवार को डीआईजी घर पर आए थे। उनके समक्ष एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई गई है। आश्वासन मिला है।
मृतक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के भाई रामेश्वर नाथ पचौरी ने मामले में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एके सिंह ने बताया कि पूर्व बार अध्यक्ष ने ही वारदात वाले दिन पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित में दिया था और अब हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मामला दर्ज कर लिया है। गंभीरता से जांच की जा रही है।