फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा कांड: परिजन मानने को तैयार ही नहीं कि चार लोगोंं की हत्या कर दिव्या ने दी जान

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या पचौरी और उसके बेटे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एटा के मोहल्ला शृंगार नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि दिव्या पचौरी ने ही दो बेटों और ससुर और बहन की पहले हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली। इस वारदात के पीछे की वजह क्या थी? इसकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, मृतका के पति और भाई ने सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दिव्या ऐसा नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार नगर निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी बेहद शालीन थे। पुत्रवधू दिव्या पचौरी पत्नी दिवाकर पचौरी के दो बच्चों 10 साल के आरूष और एक वर्ष के आरव के साथ हंसते खेलते रहते थे। शनिवार सुबह राजेश्वर प्रसाद, पुत्रवधू दिव्या पचौरी, नाती आरूष और आरव, दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव बरामद में मिले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पांच शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दिव्या पचौरी ने जहर देकर ससुर, अपने बड़े बेटे और बहन की हत्या की। इसके बाद 10 माह के बेटे आरव को मुंह दबाकर मार डाला। बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस का मानना है कि इस वारदात के पीछे कोई न कोई बड़ी वजह जरूर रही है। 

4 of 6
मृतका के भाई से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले की तह तक जाने में जुटी पुलिस को परिजनों से बातचीत में पता चला कि दिव्या पचौरी काफी समय से पति दिवाकर से रुड़की ले जाने की जिद कर रही थी। वो कहती थी कि उसे यहां नहीं रहना। उधर, मृतका का पति दिवाकर और मथुरा के राया निवासी मृतका के भाई का कहना है कि दिव्या ऐसा नहीं कर सकती है। पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने एएसपी क्राइम राहुल कुमार के नेतृत्व में टीमें जांच को लगाई हैं। जांच टीमें मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही हैं। अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। उधर, सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को इस घर की ओर कोई संदिग्ध आता-जाता दिखाई नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों की हत्या करने के बाद दिव्या पचौरी ने खुद जहरीला पदार्थ खाकर और ब्लेड से कलाई की नस काटकर जान दी है। इसके पीछे कोई बड़ी वजह जरूर रही होगी। इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें