फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा कांड: जल्द खुलेगा पांच मौतों का राज, सोशल मीडिया से पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Fri, 01 May 2020 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या पचौरी और उसके बेटे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले का खुलासा पुलिस जल्द कर सकती है। पुलिस का दावा है कि वो मामले की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच गई है। मृतकों के सोशल मीडिया अकाउंट से पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। इस मामले के तार दूसरे जिले से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
घर के बाहर पुलिस और भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
25 अप्रैल की सुबह सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी पुत्रवधू दिव्या पचौरी, पौत्र आरुष (10 वर्ष), आरव (10 माह) और दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव मकान मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा कर दिया था। जिसके अनुसार घरेलू कलह के कारण दिव्या ने पहले चारों सदस्यों को विषाक्त पदार्थ देकर मौत की नींद सुलाया, फिर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजेश्वर प्रसाद पचौरी के पुत्र दिवाकर पचौरी ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद इस मामले में थाना कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। मृतकों की कॉल डिटेल, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप चैटिंग खंगाली। जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। 

4 of 5
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कुछ गैर जनपद के लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ हो चुकी है। पुलिस टीम ने वर्कऑउट करने के लिए हर तथ्य को जोड़ लिया है ताकि कोई सवाल नहीं उठा सके। शुक्रवार को पुलिस अधिकारी मामले का खुलासा कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबकुछ मृतकों घर के आसपास ही घूम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) राहुल कुमार ने बताया कि शृंगार नगर में पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने लगभग जांच पूर्ण कर ली है। जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें