एटा जिले में गुरुवार को काली नदी में आगरा के प्रकाश नगर निवासी राजमिस्त्री यूनिस और उनके बेटे फैजान की डूबने से मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में जानकारी मिलते ही रिश्तेदार जुट गए। रिश्तेदार परिवार के लोगों को संभाल रहे थे। यूनिस के भतीजे अमन का अभी तक पता नहीं चला है। देर शाम तक एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
एटा में बड़ा हादसा: काली नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, पिता-पुत्र की मौत, किशोर को सुरक्षित बचाया
राजमिस्त्री यूनिस प्रकाश नगर में स्थित मजार के कमरे में परिवार सहित रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि यूनिस अक्सर पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने एटा जाता था। गुरुवार सुबह तकरीबन पांच बजे यूनिस, पत्नी गुड़िया, बेटे चांद, सनी, फैजान, बेटी चांदनी, बड़े भाई धारा के बेटे अमन और उनकी बेटी खुशबू के साथ एटा के अतरंजीखेड़ा गए थे। दोपहर को हादसे की खबर आ गई।