एटा पुलिस की पूछताछ में हत्या के आरोपी ने बताया कि बेटी ज्योति की शादी के लिए लड़के वालों को सामान खरीदना था। इसके लिए 4 लाख रुपये देने थे। उसने बहनोई बालिस्टर सिंह से पैसे मांगे तो उन्होंने लड़के वालों से 10 दिन का समय लेने की बात कही थी।
एटा के गांव नगला प्रेमी में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व बेटी की हत्या के मामले में आरोपी मेडिकल कारोबारी कमल सिंह के जेल जाने के बाद सबकुछ बिखर गया। बुधवार को गांव में चर्चा रही कि अगर कमल पैसे का इंतजाम कर लेता या बहनोई से समय से रुपये मिल जाते तो शायद चारों लोगों की जान बच जाती। शिकोहाबाद मार्ग स्थित गांव में सोमवार दोपहर बुजुर्ग गंगा सिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, पुत्रवधू रत्ना देवी व पौत्री ज्योति की हत्या हुई थी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस की कई टीमें हत्यारे का पता लगाने में जुटी थीं। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि मेडिकल कारोबारी कमल सिंह ने ही सबकी हत्या की है।
विज्ञापन
2 of 9
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बेटी ज्योति की शादी के लिए लड़के वालों को सामान खरीदना था। इसके लिए 4 लाख रुपये देने थे। उसने बहनोई बालिस्टर सिंह से पैसे मांगे तो उन्होंने लड़के वालों से 10 दिन का समय लेने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 9
चार लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वजह से मानसिक तनाव में था। सोमवार दोपहर खाना खाने घर पहुंचा तो पैसों के इंतजाम को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के ताना मारते हुए गाली-गलौज करने पर वह आपा खो बैठा और ईंट से कुचलकर एक के बाद एक चार हत्याएं कर दीं।
4 of 9
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं थम रहे लक्ष्मी के आंसू, महिलाओं के गले लग रोई
जिला प्रोबेशन अधिकारी व चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंची दवा कारोबारी की बेटी दादा-दादी, मां और बहन को खोने वाली लक्ष्मी के आंसू नहीं थम रहे। बुधवार को मोहल्ले में पहुंचने पर वह अन्य महिलाओं के गले लगकर वह फूट-फूटकर रोई। जिला प्रोबेशन अधिकारी व चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी टीम के साथ वह गांव नगला प्रेमी पहुंची। गांव वालों ने इसकी सूचना अलीगंज रोड पर रहने वाले रिश्तेदार बालिस्टर सिंह को दी।
विज्ञापन
5 of 9
कहां गए नाना - नानी : घर के बाहर रोती मृतक गंगा सिंह की धेवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान आसपास के घरों की महिलाएं व अन्य लोग बाहर आ गए। महिलाओं को देखते ही लक्ष्मी की आंखों से आंसू बहने लगे। टीम के सामने ही वह एक महिला के गले लगकर रोने लगी। यह देखकर मोहल्ले की कई महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने उसको समझाया। फूफा बालिस्टर सिंह ने कहा कि जब तक वह हैं, दोनों बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
6 of 9
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पर पुलिस तैनात, ड्रोन से हो रही निगरानी
हत्याकांड के बाद कमल सिंह के घर पर ताला लगा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस बल को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि आसमान से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 9
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती निजी एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कई लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पहले एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर भूतल पर गंगा सिंह शाक्य (70) जबकि पहली मंजिल पर उनकी पुत्रवधू रत्ना देवी (40), पौत्री ज्योति (23) के शव पड़े हुए थे।
8 of 9
रास्ते में सूंघकर हत्यारो का पता लगाने का प्रयास करता खोजी कुत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (65) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी आलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी स्थिति साफ हो गई।
सनसनीखेज चार हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अब चार विवेचकों की एक विशेष जांच टीम बनाई गई हैं। इसमें एक क्षेत्राधिकारी व तीन अन्य जांच अधिकारी रहेंगे। बड़ी विवेचना है तो गहनता के साथ जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने का प्रयास रहेगा।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी, अलीगढ़