फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा हत्याकांड: मां, बाप, पत्नी, बेटी की हत्या...ईंट से कुचलकर सबको मार डाला; रत्ना की इस बात से हैवान बना कमल

Wed, 21 Jan 2026 05:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया था। युवक ने माता-पिता, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब पुलिस जांच में चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पत्नी की एक बात से आवेश में आकर कमल ने चार लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 8
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एटा के नगला प्रेमी में बुजुर्गों के साथ ही 4 लोगों की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दंपती के बेटे को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। इस बीच घर के परिवार के अन्य लोगों के बीच एक चर्चा तेज है कि अगर बहनोई से रुपये मिल जाते तो शायद इन लोगों की जान नहीं जाती।

कोतवाली नगर के शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला प्रेमी में सोमवार को दोपहर के समय गंगा सिंह उनकी पत्नी श्यामा देवी, पुत्रवधू रत्ना व नातिन ज्योति की हत्या कर दी गई। पुलिस की ओर से लगाई गई फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और अन्य प्रकार की जांच में गंगा सिंह का बेटा कमल सिंह ही हत्यारोपी निकला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बेटी ज्योति की शादी के लिए लड़के वालों को सामान खरीदना था। इसके लिए 4 लाख रुपये मांग रहे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 8
मृतका ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब इस बारे में बहनोई बालिस्टर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि लड़के वालों से 10 दिन का समय ले लो। तब तक इंतजाम हो जाएगा। इसी वजह से मानसिक तनाव में घर खाना खाने पहुंचा तो पत्नी ने रुपयों के बारे में पूछा। उसको बताया कि 1-2 दिन में व्यवस्था हो जाएगी तो उसने ताना मारते हुए गाली-गलौज की। यही वजह रही कि आवेश में आकर पहले पत्नी और पुत्री उसके बाद माता-पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
एएसपी की सक्रियता के कारण मौके से नहीं निकल सका आरोपी

 
विज्ञापन

3 of 8
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
माता-पिता और पत्नी व बेटी का हत्यारोपी कमल सिंह बेटी की सूचना पर घर पहुंचा। सीधा पहली मंजिल पर आया और श्यामा देवी का शव न देखकर हैरान रह गया। आसपास के लोगों व बहनोई से पूछा कि मां कहां हैं। जब किसी ने बताया कि उनकी सांसे चल रही हैं और उनको अस्पताल ले गए हैं तो वहां जाने की जिद करने लगा। इसी बीच एएसपी श्वेताभ पांडेय की नजर उसके कपड़ो, जूतों पर पड़ी। 
 

4 of 8
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन पर कुछ खून के धब्बे से दिखाई दे रहे थे। तो उनको शक हुआ और पास आकर ध्यान से जब कमल सिंह को देखा तो वह हड़बड़ा गया। यह देखकर एएसपी ने उसके आसपास पुलिस कर्मियों को सक्रिय कर दिया और हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा। एएसपी के साथ ही जलेसर सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की भी साक्ष्य संकलन कराने में अहम भूमिका रही।

 
विज्ञापन

5 of 8
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ये हुई थी घटना
एटा के गांव नगला प्रेमी में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में वृद्ध दंपती गंगा सिंह शाक्य (70) व श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के समय यही चारों लोग घर में मौजूद थे। हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ईंट से सभी के सिर-चेहरे पर वार कर वारदात को अंजाम दिया था।

 
विज्ञापन

6 of 8
मृतका रत्ना देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल के अंदर गुमसुम है कमल सिंह
नगला प्रेमी में हुई 4 हत्याओं का आरोपी कमल सिंह अब जेल में है। चिकित्सक लगातार उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं और कारागार पुलिस की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। बैरक में गुमसुम बैठा है और किसी से कोई बात नहीं कर रहा है। कोतवाली नगर के शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला प्रेमी में सोमवार को 4 लोगों की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में जांच के बाद मृतक गंगा सिंह का बेटा कमल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मृतका श्यामा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 5:30 बजे कमल सिंह को जिला कारागार में लाया गया। इसको स्पेशल बैरक में रखा गया है। शाम को आने के कुछ समय बाद ही इसको खाना खिलाया गया। इसके बाद चिकित्सक लगातार इसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। जब से आया है गुमसुम अवस्था मे बैठा है और किसी से बात नहीं कर रहा है। इसकी हर हरकत पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कारागार के पुलिसकर्मियों को आसपास रखा गया है ताकि किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि होने पर सूचना दी जा सके और कमल सिंह को समझाया जा सके।

 
विज्ञापन

8 of 8
एटा हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात भर रहा बेचैन, नहीं आई नींद
जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि कमल सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लगता है कि इसी वजह से वह रात भर सोया नहीं है। मानसिक स्थिति का आंकलन करते हुए काउंसलिंग कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: रोजर शू इंडस्ट्रीज में करोड़ों की चोरी...तिजोरी तोड़कर उड़ाई रकम और हीरे के जेवरात, खुलासे के नजदीक पुलिस


">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें