फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Locusts Attack: आगरा में टिड्डियों को मार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल, जिलेभर में टीमें तैनात

Wed, 01 Jul 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ड्रोन से किया गया छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे आगरा पर टिड्डी दल ने आक्रमण कर दिया। दोहरी मुसीबत से प्रशासन की चिंता बढ़ गईं हैं। अधिकारी सोमवार की रात से इस मुसीबत से निपटने के लिए जुट हुए हैं। किसानों को आगाह किया जा रहा है। जिले में कई जगह कीटनाशक मशीनों के साथ टीमें तैनात कर दी गई हैं। इतना ही नहीं शहर में मंडरा रही टिड्डियों को मार गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखें फोटो और वीडियो...


Locusts Attack: आगरा के ऊपर 'पाकिस्तानी आफत', पेड़-पौधों का किया ये हाल, सहमे लोग
विज्ञापन

2 of 5
पेड़ों पर टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
टिड्टी दल ने सोमवार शाम को जिले की सीमा में प्रवेश किया। रात तकरीबन नौ बजे शहर के बीचोंबीच स्थित पालीवाल पार्क पर टिड्डियों ने हमला बोला। शहर के रामबाग, शांता टॉवर, मोतिया की बगीची में टिड्डियां घरों के अंदर घुस गईं। महिलाओं ने इन्हें भगाने के लिए बर्तन बजाए। बड़ी-बड़ी टिड्डियों को देकर लोग दहशत में आ गए। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
पेड़ों पर बैठा टिड्डियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
रातभर शहर के कुछ इलाकों के ऊपर टिड्डी दल मंडराता रहा। मंगलवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान पर टिड्डियों का झुंड देखकर सहम गए। पार्कों में पेड़ों पर टिड्डियां लिपटी मिलीं। टिड्डियों ने पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन की टीमें टिड्डी दल पर कीटनाशक छिड़काव करने में जुटी हुई हैं। 

4 of 5
टिड्डियों को मारने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
शहर में टिड्डियों पर कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक एसएन सिंह ने बताया कि लगभग 60 प्रतिशत टिड्डियां मारी गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए चार ड्रोन का इस्तेमाल कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए किया जा रहा है। 

संबंधित खबर: ताजमहल के शहर में दो सौ करोड़ टिड्डियों का हमला, पेड़-पौधों पर बरसी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रोन से किया गया छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि टिड्डियां का यह दल काफी बड़ा है। टिड्डियां 10 से 12 किमी के क्षेत्र तक फैल चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टिड्डियों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। किसानों से कहा गया है कि वे टिड्डियों को भगाने के लिए ड्रम, थाली और शोर करें। 


संबंधित खबर: पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने बरबाद की फसलें, 'चट' किया हरियाली प्रोजेक्ट, पीछे-पीछे दौड़े अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें