फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, ऐसा रहा 92 वर्ष का सफर

Tue, 02 Jul 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का एक जुलाई यानि आज 93वां स्थापना दिवस है। इस विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले छात्र देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं। वर्ष 1927 में आगरा विश्वविद्यालय नाम से भरतपुर हाउस में किराए के भवन में स्थापना के बाद से विश्वविद्यालय ने एक लंबा सफर तय किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का भवन
वर्ष 1933 में आगरा विश्वविद्यालय को पालीवाल पार्क परिसर में शिफ्ट किया गया। वर्ष 1996 में इसका नाम डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय किया गया। शुरुआत में विश्वविद्यालय से 14 कॉलेज संबद्ध थे। इनमें 2530 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वर्तमान में विश्वविद्यालय से 1,035 स्ववित्त पोषित, 17 शासकीय, 39 सहायता प्राप्त कॉलेजों की संबद्धता है। एसएन मेडिकल कालेज भी विश्वविद्यालय से संबद्ध है। 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले ये दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आगरा विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं।

4 of 6
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट
विश्वविद्यालय से जुड़ी खास बातें-
- एक जुलाई, 1927 में आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- सर विलियम सिंक्लेयर मैरिस विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति व कैनन एडब्ल्यू डेविस कुलपति थे।
- डा. अरविंद कुमार दीक्षित विश्वविद्यालय के 45 वें कुलपति हैं।
- विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य है ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय।’
विज्ञापन

5 of 6
विश्वविद्यालय का खंदारी कैंपस - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में 93वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि, विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। बीच में इसकी छवि जरूर कुछ प्रभावित हुई। विश्वविद्यालय परिवार छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें