ताजनगरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत में उत्सव का माहौल है। जब ट्रंप मोहब्बत की जमीं पर उतरे, तो यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खेरिया से ताजमहल तक उन्हें भारतीय और ब्रज की संस्कृति देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 8
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ट्रंप का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद से आज शाम 4.15 बजे आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रंप की अगवानी की।
विज्ञापन
3 of 8
ट्रंप का भव्य स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
खेरिया एयरपोर्ट पर ब्रज की संस्कृति से जुड़े मयूर नृत्य देखकर ट्रंप और मेलानिया मंत्रमुग्ध हो गए। ट्रंप के स्वागत के लिए शहर को भव्य रूप से सजाया गया। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।
4 of 8
खेरिया मोड़ पर लोक कलाकार
- फोटो : Amar Ujala
20 साल पहले दीदार-ए-ताज के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पसरे सन्नाटे पर उन्होंने इसे 'भूतहा शहर' कहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह तस्वीरें इसकी गवाह हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रामायण की झलक
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के रास्ते के 21 चौराहों पर मंच बनाए गए। प्रत्येक पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरे। ताजमहल के पास भी खास तैयारी की गई।
विज्ञापन
6 of 8
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल को गुलों से सजाया गया। संगमरमर की यह खूबसूरत स्मारक सज-धजकर और हसीन हो गई, जिसे देखकर ट्रंप और मेलानिया मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
ताजमहल परिसर में रखे गमले
- फोटो : Amar Ujala
ताज परिसर में भी फूलों से सजावट की गई है। जब पर्यटक ताज परिसर में आए तो इस सजावट को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। सोमवार की सुबह करीब 12 बजे तक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। इसके बाद आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।
ट्रंप और मेलानिया के ताज के दौरान पूर्वी गेट नाले की बदबू रोकने के लिए नाले के दोनों ओर खुशबूदार मोगरा के फूलों की माला और कन्नौज से मंगवाए गए इत्र के 24 स्पेशल कप लगाए गए।