फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदार-ए-ताजः ट्रंप ने बिताए 85 मिनट, नितिन ने बयां की मुहब्बत की निशानी की दास्तान, मिला उपहार

Tue, 25 Feb 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने ताजमहल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के लिए गाइड के लिए एक दर्जन से अधिक गाइडों का साक्षात्कार लिया था
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गाइड नितिन - फोटो : ANI
बचपन से ही ताजमहल को दिल में बसाए टूर गाइड नितिन सिंह महज 85 मिनट में ही दुनियाभर में चर्चित हो गए। ताजगंज के कटरा फुलेल निवासी नितिन सिंह ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को मुहब्बत की निशानी ताजमहल की दास्तान बयां की। इससे पहले वह इजराइल, कनाडा, फ्रांस, ब्राजील, मंगोलिया के राष्ट्राध्यक्षों के दीदार-ए-ताज के दौरान गाइड के रूप में साथ रहे हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद गाइड नितिन को दिया बैच - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाथ मिलाना तो दूर फोटो खिंचवाने के लिए अधिकारी और राजनेता तरसते रहे, लेकिन टूर गाइड नितिन सिंह को ट्रंप और मेलानिया के साथ पूरे 85 मिनट बिताने का मौका मिला। ताजमहल में नितिन उनके साथ रहे और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व किया। नितिन के साथ अमेरिकन एजेंसियों ने 5 गाइडों के इंटरव्यू किए थे, लेकिन नितिन को राष्ट्रपति की ताज यात्रा के लिए चुना गया।
विज्ञापन

3 of 5
Trump at Tajmahal - फोटो : Social Media
नितिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बाटुल्गा, बेल्जियम के राजा फिलिप को ताज दिखा चुके हैं।
 

4 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नितिन का विजिटिंग कार्ड लिया और उसके बाद उन्हें उपहार के तौर पर स्मृति चिन्ह दिया। यह सुनहरा है और उस पर प्रेसिडेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका लिखा हुआ है। स्मृति चिन्ह पाकर नितिन भावुक हो गए। दुनियाभर के टीवी चैनलों पर नितिन को देखकर उनके पास फोन कॉल आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
मेरे लिए आज का दिन बेहद खुशनसीबी लेकर आया। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बिताया हर पल मेरे लिए यादगार है। राष्ट्रपति की सहजता और उनकी उत्सुकता बेहद खास थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिल से ताज देखा। -नितिन सिंह, टूर गाइड

पर्यटन मंत्रालय के टूर गाइड, नितिन कुमार सिंह ने एक एएनआई को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी को ताजमहल की हर जानकारी विस्तार से दी गई। राष्ट्रपति ने ताजमहल की जानकारी के बाद पहला शब्द 'अतुल्य' बोला। बकौल नितिन कुमार सिंह राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने एक बार फिर यात्रा करने का वादा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें