फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी मेला: पांच घंटे तक डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान, सुखद अनुभव महसूस कर लौटे श्रद्धालु

Sat, 30 Oct 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: राधाकुंड पर एसएसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस बार प्रशासन की ओर की गई व्यवस्थाओं के चलते सुखद अनुभव महसूस किया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार की सुबह तक पर्व की डुबकी लगाई। अल सुबह ही स्वयंसेवी एवं नगर पंचायत पंचायत कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर सफाई की। प्रशासन ने मेला में आने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार व्यवस्थाओं के क्रम में खास इंतजाम किए। मेला के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्वयं पांच घंटे तक मेला की व्यवस्थाओं पर नजर बनाकर रखी। विधायक कारिंदा सिंह ने भी मेला में पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली। सीओ गौरव त्रिपाठी ने मेला क्षेत्र से जुड़ी संकरी गलियों में भ्रमण कर जायजा लिया। राधाकुंड नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार एवं चेयरमैन टिम्टु के निर्देशन में टीम द्वारा कुंड के घाटों के साथ-साथ परिक्रमा मार्ग व संपर्क मार्गों पर भ्रमण किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा राधाकुंड पर एसएसपी और डीएम - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड के समाजसेवियों ने मेला में प्रशासन से समन्वय बनाकर अपने अनुभव के आधार पर भीड़ को कंट्रोल करने, खोया-पाया कैंप में एनाउंसमेंट आदि में सहयोग किया। थाना प्रभारी राजकमल व चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। चिकित्सा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधीक्षक जीतेश तिवारी ने संभाली।
 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा: दीपों की रोशनी से झिलमिलाया राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही साफ हो गया कुंड व मेला क्षेत्र
राधाकुंड अहोई अष्टमी मेला में स्नान करने वाले दंपती श्रद्धालु स्नान से पूर्व कुंड में पैंठा फल, पुष्प व श्रृंगार की सामग्री आदि पूजा अर्चना के दौरान डाल देते है। यहां स्नान के बाद कुंड के आसपास कपड़ों को छोड़े जाने की भी रिवाज है। ऐसे में राधाकुंड व उसके आसपास सफाई की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की होती है। इसमें श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी के महंत केशव दास महाराज के निर्देश में गौरांग संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी व संतों ने सफाई अभियान चलाया। सुबह चार से छह बजे तक कुंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

4 of 5
मथुरा: राधाकुंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
कुंड का जल दूधिया रंग का साफ दिखाई दिया। नगर पंचायत के कर्मचारी कूड़ा-कचरे को तुरंत उठाकर ले गए। कलकत्ता से आए स्वरूप घोष ने बताया कि वे विगत तीस साल से राधाकुंड मेला में स्नान करने आते हैं। इस बार व्यवस्थाएं अच्छी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा: राधाकुंड पर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर रात में राधारानी कुंड में स्नान करने से नि:संतान दंपतियों को संतान का सौभाग्य मिलता है। मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु दूर-दूर से आए। हजारों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना की। स्नान से पूर्व दीपदान किया। रात को ठीक 12 बजते ही श्रीराधा कृपा कटाक्ष के गुंजायमान स्वरों के बीच स्नान हुआ। अहोई अष्टमी पर्व संतान सुख से जुड़ा है। व्रत संतान की लंबी आयु और संतान प्राप्ति की कामना से किया जाता है। महिलाओं ने संतान की लंबी आयु की कामना के साथ माता अहोई की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को आकाश में तारे देखने और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। 
अहोई अष्टमी 2021: मथुरा के राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें