फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: सामाजिक दूरी का पालन कराने को सड़कों पर दौड़े मथुरा के अफसर

Thu, 23 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
डीएम और एसएसपी ने किया शहर में सब्जी मंडी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब तक छह पॉजिटिव केस भी मिल चुके हैं। निकट के जिले आगरा में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। ऐसे में मथुरा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सुबह खुल रहे बाजार में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को सुबह डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने शहर में भ्रमण किया और सब्जी मंडी, दवा की दुकानें तथा बैंकों के बाहर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिसकर्मियों से बात करते एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
फरह क्षेत्र के गांव ओल में मिले पहले कोरोना पॉजिटिव जमाती के बाद से ही जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। जमाती की ट्रैवल हिस्ट्री मिलने के बाद ओल गांव और शहर की मरकज मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया। ओल में एक और पॉजिटिव केस (दवा एजेंट) मिल जाने के बाद वहां का तीन किलोमीटर दायरा सील कर दिया गया तथा रोजाना वहां लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। काफी लोग घरों में ही क्वारंटीन किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सब्जी मंडी में निरीक्षण करते मथुरा डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
डेंपियर नगर में लगने वाली सब्जी मंडी में उमड़ रही भीड़ को रोकने के लिए एसपी सिटी अशोक मीणा ने सब्जी और फलों की दुकानों को अलग-अलग करके भीड़ को एकजुट होने से रोक दिया था। उधर, निकट के जिले आगरा में कोरोना का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। इस कारण मथुरा में जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह डीएम और एसएसपी ने डीग गेट, दरेसी रोड, कोतवाली रोड, होली गेट, डेंपियर नगर सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड आदि इलाकों में भ्रमण किया। सब्जी मंडी में लोगों से मास्क पहनकर बाजार आने तथा दुकानदारों से मास्क लगाकर रहने के निर्देश दिए। 
 

4 of 6
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में पुलिस पर पथराव से मथुरा प्रशासन सतर्क

अलीगढ़ में दुकानें बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसकी जानकारी होने पर मथुरा में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में सख्ती बढ़ा दी है। डीग गेट, होलीगेट, बस स्टैंड आदि शहर केकई स्थानों पर बैरियर लगाकर सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसी तरह जिले में राया, गोवर्धन, वृंदावन, कोसीकलां, हाईवे और एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले रास्तों पर लगाए गए बैरियर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश देते डीएम और एसएसपी मथुरा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों में ही रहें। इसके लिए लगातार प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है। हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की जिले में कोई कमी नहीं है। होम डिलीवरी के माध्यम से सामान लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। - सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। जो लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। - गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें