दीपावली पर समूचा ब्रज मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की रोशनी से झिलमिला उठा। मंदिरों से अलौलिक आभा बिखरी। घर-प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गए। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान (गर्भ ग्रह) दीपकों की रोशनी से जगमगाया। यहां आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस मनोरम झांकी के दर्शन कर भक्त भाव विह्ल हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
मंदिर में दीपदान करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी से सराबोर कान्हा की नगरी में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा है। घर-आंगन में मनभावन रंगोलियां बनी हैं, बंदनवार सजे हैं, हर कोना फूलों से महक रहा है। उल्लास से भरे दिलों में प्रार्थना यही है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रही, हर घर में खुशियों के दीप हमेशा जलते रहें।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में दीपदान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर शनिवार सायं जन्मस्थान मंदिर के गर्भ गृह में आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर ध्वनि पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। यहां 1008 दीपकों की अलौकिक ज्योति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस दीपदान महोत्सव की खास बात ये रही कि दीपकों की ज्योति के लिए अन्य मंदिरों से ज्योति लाई गई।
4 of 5
प्राचीन केशवदेव मंदिर में दीपदान करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में दीपदान महोत्सव मनाया गया। मंदिर में आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। यहां रंगोली और मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी मनोकामनाएं प्रभु से मांगी। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई।
दीपों की रोशनी से जगमग हुए ब्रज के कुंड
- फोटो : अमर उजाला
गिरिराज तलहटी के गांव जतीपुरा स्थित हर जी कुंड एवं चंद्र सरोवर पर दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से कुंड झिलमिला उठे। हर जी कुंड पर समस्त ग्रामीणों ने दीपदान कर मनौती मांगी। कुंड के चारों ओर घाटों पर हजारों दीप जला कर दीपोत्सव मनाया गया। यमुना के घाटों पर भी दीप दान किया गया।