सोमवार को धनतेरस है। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सोम प्रदोष पड़ रहे हैं। सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक हस्त नक्षत्र है। यह चंद्रमा का नक्षत्र होता है। इस अवधि में सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी समेत परिवार की जरूरत का सामान खरीदना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
धनतेरस पर भगवान धनवंतरि को अर्पित करें ये पांच चीजें, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
2 of 5
खरीददारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 11:45 बजे से भद्रा लग जाएगी। इस समयावधि के बाद कोई भी वस्तु नहीं खरीदी जाएगी। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि के अमृत कलश से 14 रत्न निकले थे।
विज्ञापन
धनतेरस पर भगवान धनवंतरि को अर्पित करें ये पांच चीजें, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
3 of 5
शुभ धनतेरस 2018
आचार्य डॉ. हरिगोपाल शर्मा ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजा सोमवार को होगी। भगवान धनवंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।
धनतेरस पर भगवान धनवंतरि को अर्पित करें ये पांच चीजें, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
4 of 5
खरीददारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधर, धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार पर धन की वर्षा हो रही है। बर्तनों की दुकानें सज चुकी हैं और कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक है। ज्वैलरी शोरूम के साथ ऑटोमोबाइल शोरूमों में ग्राहकों की भारी भीड़ दिख रही है।
धनतेरस पर भगवान धनवंतरि को अर्पित करें ये पांच चीजें, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
5 of 5
खरीददारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
किनारी बाजार, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा, एमजी रोड, हास्पिटल रोड, लुहार गली, दरेसी, सुभाष बाजार, रूई की मंडी, राजा की मंडी में ग्राहकों की भीड़ है, वहीं रविवार को कारोबारियों को उम्मीद है कि कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की अच्छी बिक्री हो सकती है।