फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों से बन रही सोन पापड़ी, मूंगफली में हरा रंग मिलाकर दे रहे पिस्ता का रूप

Sun, 04 Nov 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मिठाई में मिलाए जाने वाले रंग। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अवधपुरी स्थित मिठाई बनाने के गोदाम पर छापा मारा। यहां अखाद्य रंगों से सोन पापड़ी बनाई जा रही थी।मूंगफली में रंग मिलाकर पिस्ते के तौर पर उपयोग किया जा रहा था। टीम ने पांच क्विंटल मिठाई नष्ट कराते हुए चार नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

रंगों से बन रही सोन पापड़ी, मूंगफली में हरा रंग मिलाकर दे रहे पिस्ता का रूप

2 of 5
मिठाई में मिलाए जाने वाले रंग। - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान टीम ने शमशाद पुत्र शमी निवासी मुबारकपुर हरदास थाना कीरतपुर बिजनौर को सोन पापड़ी बनाते हुए पकड़ा। टीम ने जांच की तो मिठाई गंदगी में बनती दिखी। यहां सोन पपड़ी बनाने में पीला रंग मिलाया जा रहा था। कटी हुई मूंगफली में हरा रंग मिलाकर उसे पिस्ता का रूप देकर मिठाई के ऊपर छिड़का जा रहा था।
विज्ञापन

रंगों से बन रही सोन पापड़ी, मूंगफली में हरा रंग मिलाकर दे रहे पिस्ता का रूप

3 of 5
मूंगफली में रंग लगाकर पिस्ता का रूप दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
टीम ने गोदाम में पांच क्विंटल मिठाई को मौके पर नष्ट कराया। 44 किलो रिफाइंड और पाम आयल जब्त किया। आधा किलो रंग मिली हरी मूंगफली भी जब्त की। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि सोनपपड़ी, रंग, रंगीन मूंगफली, रिफाइंड, पाम आयल का नमूना लिया गया है।

रंगों से बन रही सोन पापड़ी, मूंगफली में हरा रंग मिलाकर दे रहे पिस्ता का रूप

4 of 5
खाद्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
एफएसडीए की टीम ने बिचपुरी क्रॉसिंग स्थित बृजवासी मिष्ठान भंडार से सोन पपड़ी, दाऊजी मंदिर शमसाबाद निवासी सूर्य प्रकाश के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, गोपालपुरा शमसाबाद निवासी प्रदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन और वेजीटेबिल फैन का नमूना लिया। जगनेर मेन बाजार स्थित परमेंद्र के यहां से केसर बर्फी और जगनेर के ही बंसल स्वीट्स मलाई बर्फी, कागारौल स्थित चाहर मिष्ठान भंडार के यहां से खोआ का नमूना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों से बन रही सोन पापड़ी, मूंगफली में हरा रंग मिलाकर दे रहे पिस्ता का रूप

5 of 5
मिठाई का सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी सामान की जांच के लिए जिला अभिहित अधिकारी ने तहसीलदारों के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमें बनाई हैं। इसमें तहसीलदार बाह के नेतृत्व में संजय पांडेय, भगवत सिंह, विवेक मौर्य, ऋतु सक्सेना हैं। तहसीलदार किरावली के नेतृत्व में आरएल कुशवाहा, आरपी गंगवार, स्वशंख सिंह, भावना अगरिया हैं। तहसीलदार एत्मादपुर के नेतृत्व में बसंत गुप्ता, जितेंद्र सिंह, त्रिभुवन नारायण, सुरेंद्र गौड़ हैं। 

नगर निगम जोन एक से नौ के प्रभारी के नेतृत्व में सुधीर कुमार, निशिकांत सिंह, अवधेश पाराशर, करतार सिंह और नगर निगम जोन 10 से 18 के प्रभारी के नेतृत्व में जेएन सिंह, अजीत सिंह, जगवीर सिंह, गुंजन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें