श्रीकृष्ण के ब्रज में ठाकुर जी को भक्ति भाव में लाड़-प्यार लड़ाने की अलग-अलग परंपरा हैं। यहां हर मौसम में भक्ति के अद्भुत रंग देखने को मिलते हैं। गर्मी के मौसम में ठाकुर जी को ठंडी तासीर वाले मेवे व मौसमी फलों का भोग लगाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में स्थित मुखारविंद मंदिर में चंदन सेवा के बाद गिरिराज जी को सवा लाख आम का भोग लगाया गया। इस अवसर पर गिरिराज महाराज का दरबार सुगंधित फूलों से सजाया गया। आम भोग मनोरथ की अनूठी छटा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। भक्तों ने गिरिराजजी प्रभु से कोरोना महामारी का नाश करने के लिए प्रार्थना की।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।