वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं। मंदिर के चौक में धक्के खाने के बाद जगमोहन पहुंचे लोगों को भी अव्यवस्थाओं के चलते दर्शन करने में समस्या का सामान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। शनिवार और रविवार अथवा विशेष पर्वों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। हवेली नुमा बने इस मंदिर को जाने वाली संकरी गलियों में जेबकट, चेन स्नैचर एवं मोबाइल चोर भी सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गर्भगृह के आगे जगमोहन में पांच व इससे अधिक लोगों के खड़े होने पर भक्तों को बांकेबिहारी महाराज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। अमृतसर से आईं राजरानी ने बताया कि दर्शन करने के लिए लाखों भक्त यहां आते हैं, लेकिन देश के अन्य बड़े मंदिरों की तरह कोई व्यवस्था नहीं है। एक बार में दर्शन भी नहीं होते हैं।
4 of 5
बांकेबिहारी के दर्शन को आईं श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद निवासी रजनी ने बताया कि ठाकुरजी के दर्शन के लिए भी मंदिर की गली से मंदिर तक संघर्ष सा करना पड़ता है। बच्चे, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मंदिर प्रबंधन को कुछ तो इंतजाम करने चाहिए। श्रद्धालु ज्योति का भी यही कहना था।
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने व गर्भगृह के आगे जगमोहन में तीन से अधिक लोगों के खड़े न होने के लिए योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में भक्तों को सहज दर्शन हो सकेंगे।