फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली, बम-बम से गूंजी गली-गली

Mon, 17 Jul 2023 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Sawan 2023: दर्शन और परिक्रमा को भोले बाबा की सेना चली - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में माथे पर तिलक, मुख पर बम बम के जयकारे। इसी जोश से भोले बाबा के भक्त शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए घरों से निकले। जोश और उत्साह ऐसा कि पूरे परिक्रमा मार्ग की गली-गली जयकारों से गूंज उठी। हजारों की संख्या में भक्तों के रेला से सड़कें जाम हो गईं।

सावन में मनोकामना पूरी करने के लिए भक्त शिव मंदिरों की परिक्रमा करते हैं। इसमें बल्केश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करते हैं। इस परिक्रमा मार्ग की दूरी करीब 40 किमी है। सावन के दूसरे सोमवार को शहर-देहात और आसपास के जिलों के भक्तों ने शाम को परिक्रमा शुरू की। इसमें युवा तो भक्ति में सराबोर दिखे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sawan 2023: भोलेनाथ का अभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बुजुर्ग और महिलाओं में भी खासा उत्साह दिखा। तेज कदमों के साथ महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने शिव मंदिरों की परिक्रमा की। हजारों की संख्या में भक्तों के रेला से सड़कों पर जाम की स्थिति रही। जाम में फंसने और रुकावट भी भक्तों के जोश को डिगा नहीं पाई। महाकाल के दर्शन कर भक्तों ने मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।
 
विज्ञापन

3 of 7
Sawan 2023: भोलेनाथ के दर्शन और परिक्रमा को निकली महिला श्रद्धालु झूमते हुए - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की सेवा-सत्कार के लिए भी लोगों ने व्यवस्था कर रखी थी। जगह-जगह इन पर फूल बरसाए। इनके लिए भंडारा, प्रसाद और प्याऊ की भी व्यवस्था थी। थकान होने पर बैठने के लिए कुर्सियों का भी इंतजाम रहा।

 

4 of 7
Sawan 2023: मंदिर और शिवालय जगमगाए - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को अभिषेक के लिए शहर के सभी मंदिर और शिवालय रविवार को जगमगा रहे थे। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि रविवार की रात भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह आरती के लिए बाबा के सैकड़ों भक्तों ने मंदिर के बाहर विश्राम किया।

 
विज्ञापन

5 of 7
Sawan 2023: शिव रूप में परिक्रमा करता भक्त - फोटो : अमर उजाला
यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर के कारण कैलाश मंदिर में महादेव के दर्शनार्थी परिक्रमा नहीं लगा पाए। मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि यमुना में पानी काफी बढ़ा हुआ है। इसलिए इस बार श्रद्धालु सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। पृथ्वीनाथ मंदिर में हर बार की तरह इस बार भी बाबा के भजनों की गूंज रहीं। लाउडस्पीकरों पर बज रहे महादेव के भजनोंं पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का रविवार रात से पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।

 
विज्ञापन

6 of 7
Sawan 2023: परिक्रमा पथ पर झूमते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
राजेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर पहुंचने तक कई भक्तों को कीचड़ से भरे रास्तों को पार करना पड़ा। परिक्रमार्थी राजेश कुमार ने बताया कि रश्मी विहार के बाहर की सड़क पिछले साल भी खराब थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sawan 2023: भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर महादेव के तमाम भक्तों का जमावड़ा यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लगा रहा। यमुना किनारे प्रशासन ने बैरिकेडिंग भी कराई है। इससे भक्त उससे आगे नहीं जा सकते हैं। नीलकंठ के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं में सेल्फी खींचने की होड़ मची रही। खासतौर से बाबा के युवा भक्त सेल्फी को लेकर उत्सुक दिखे। भजनों पर नाचने से लेकर परिक्रमा मार्ग में भक्त खूब सेल्फी लेते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें