फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल जानलेवा साबित हो रहा है। प्लेट्लेट्स की मांग में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक से 11 दिन में 1350 यूनिट प्लेट्लेट्स दी जा चुकी हैं। इनमें पिछले दो दिनों से प्लेटलेट्स की मांग सर्वाधिक रही है। दो दिन में करीब 604 यूनिट प्लेटलेट्स मरीजों को चढ़ाई जा चुकी हैं। गंभीर हालत में भर्ती मरीजों की जान बचाने के लिए लखनऊ, कानपुर और आगरा की ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स मंगाई जा रही हैं। रविवार और सोमवार को विशेष वाहक भेजकर अन्य शहरों से प्लेटलेट्स का इंतजाम कराया गया। इधर, प्राइवेट ब्लड बैंकों से भी तीमारदार अपने बच्चों के लिए प्लेटलेट्स का इंतजाम करने में जुटे हैं। डेंगू और वायरल से जिले में स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। पूरे जनपद में शासन से लेकर प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
फिरोजाबाद: प्लेटलेट्स की जांच करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
वायरल के कारण बच्चों में प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। एक बच्चे पर चार से छह यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही हैं। 26 अगस्त से पीक पर पहुंचे डेंगू और वायरल के आंकड़ों पर देखें तो पांच सितंबर तक 1350 यूनिट प्लेटलेट्स मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक से दी गई हैं। पिछले दो दिन में प्लेटलेट्स की मांग तीन से चार गुना अधिक हो गई है। मेडिकल कॉलेज में भी प्लेटलेट्स निकाली जा रही हैं लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण अन्य शहरों से आपूर्ति कराई जा रही है। रविवार शाम लखनऊ से 80 यूनिट, कानपुर से 60 यूनिट और आगरा से 25 यूनिट प्लेटलेट्स विशेष वाहक से मंगाई गई। सोमवार को भी आगरा से प्लेटलेट्स लेने के लिए वाहन भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 6
प्लेटलेट्स की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पांच एलटी किए संबद्ध
प्लेटलेट्स की मांग को बढ़ता देखकर जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। ब्लड बैंक पर भी काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में पांच एलटी आगरा से फिरोजाबाद में संबद्ध किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक के स्टाफ को प्लेटलेट्स मैच सहित अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई है। यहां तक कि क्लर्क के कामकाज के लिए भी अन्य पटल से ड्यूटी लगाई गई है।
4 of 6
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में प्लेटलेट्स की डिमांड दो से तीन गुनी ज्यादा हो गई है। लखनऊ, आगरा और कानपुर से प्लेटलेट्स मंगाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों के सहयोग से प्लेटलेट्स ले रहे हैं। लोगों से अपील है कि रक्तदान करें। - डॉ. गरिमा सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
5 of 6
फिरोजाबाद पुलिस ने किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
‘खाकी’ बनी मददगार किया रक्तदान
डेंगू और वायरल के बीच सुहागनगरी में खून की कमी पड़ने लगी है। इसी क्रम में खाकी सोमवार को पीड़ितों के लिए मददगार बन गई। एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 23 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।
फिरोजाबाद: रक्तदान करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
डेंगू और वायरल की चपेट में सर्वाधिक बच्चे आ रहे है। पीड़ित बच्चों की प्लेटलेट्स तेजी के साथ गिरने से बच्चों की मौत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को शिविरों का आयोजन करा खून की आपूर्ति कराने को निर्देश दिए गए थे। वहीं विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व आम नागरिक आपदा की घड़ी में कैंपों के माध्यम से रक्तदान कर रहे है। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फिरोजाबाद के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 23 पुलिसकर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।