कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर कदम-कदम पर हादसे का खतरा है। रोड सेफ्टी इंतजाम नाकाफी होने से ऐसा है। आगरा में ट्रांसपोर्ट नगर के पास लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है। कामायनी के सामने एडीए के साइन बोर्ड उखड़े पड़े हैं तो संकेतक और सफेद पट्टी तक नहीं है। कई जगह स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी हैं। कोहरे में यह स्थिति खतरनाक है। नवंबर में कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले यह इंतजाम हो जाने चाहिए थे लेकिन तीन महीने गुजरने को हैं अभी तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
2 of 7
भगवान टाकीज चौराहे के समीप खुदी पड़ी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज: संकेतक नदारद
यहां ओवरब्रिज पर एक ओर की सड़क ऊबड़खाबड़ है। संकेतक नदारद हैं। पूरी सड़क पर कहीं सफेद पट्टी तक नहीं है। कोहरे के दौरान इस सफेद पट्टी से ही सड़क के किनारों से दूरी का पता चलता है। वाहनों के ओवरटेक करने के दौरान हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
3 of 7
हाईवे पर टूटी पड़ी रेलिंग
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्ट नगर
ट्रांसपोर्ट नगर के पास सर्विस रोड की लोहे की रेलिंग टूटी पड़ी है। कुछ आगे जाने पर डिवाइडरों के पास ही वजनी पत्थर पड़े हुए हैं। वाहन साइड से निकलने पर पत्थरों से टकराने का खतरा बना रहता है।
4 of 7
साइनबोर्ड का एक हिस्सा गायब
- फोटो : अमर उजाला
कामायनी
कामायनी कट के समीपएडीए के साइन बोर्ड का बीच का हिस्सा ही गायब है। टिनशेड के टुकड़े कभी भी वाहन चालकों पर गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एनएच-2 पर झुका हुआ बिजली पोल
- फोटो : अमर उजाला
आधे झुके बिजली के पोल
हाईवे पर सिकंदरा से खंदारी तक कई स्थानों पर विद्युत पोल आधे झुके हैं। कई स्थानों पर संकेतक तक नहीं हैं। कटों पर किसी तरह का चिह्न नहीं है। ऐसे में तेजी से गुजरते वाहन चालक समझ नहीं पाते हैं कि कहां कट है।
विज्ञापन
6 of 7
एनएच-2 पर कई स्ट्रीट लाइट हैं खराब
- फोटो : अमर उजाला
घुप अंधेरा, खराब हैं स्ट्रीट लाइट
भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स के बीच में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कोहरे में वाहन की लाइट से ही रेंगकर वाहन चलाए जा सकते हैं। रेडियम संकेतक व सफेद पट्टी नहीं होने से अकसर हादसे होते हैं।
एनएचएआई प्रोजेक्टर डायरेक्टर मोहम्मद शफी ने बताया कि हाईवे पर कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। रोड सेफ्टी के कार्यों में लापरवाही की जा रही है तो कार्यदायी संस्था रिलायंस से जवाब तलब किया जाएगा। हाईवे पर पोलों को बदले जाने का काम भी प्रस्तावित है।