कन्नौज के सलमान अपने डीपू गधे को बटेश्वर मेले में लेकर पहुंचे हैं। डीपू की कीमत 5 लाख रुपये रखी है। इसकी खुराक भी चौंकाने वाली है। वे इसे चना के अलावा काजू और बादाम भी खिलाते है। सलमान ने बताया कि अमृतसरी नस्ल के डीपू को दो साल पहले उन्होंने तीन लाख रुपये में खरीदा था। बटेश्वर के अलावा अलीगढ़, दाऊजी, कासगंज, गढ़गंगा मेलों में वह वह डीपू को लेकर जा चुके हैं। बताया कि वैष्णो देवी और अन्य पहाड़ी इलाकों की चढ़ाई पर श्रद्धालुओं के लिए खच्चरों का इस्तेमाल होता है। बटेश्वर मेले में चढ़ाई के लिए उम्दा नस्ल के खच्चरों की मांग रहती है। वहीं ऊंटों का मेला भी सिमट गया है। मंदी की मार से प्रभावित रहे ऊंट के मेले में राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा यमुना, चंबल बेल्ट के फिरोजाबाद, इटावा, बाह के गांवों के लोग बिक्री नहीं होने पर वापस लौटने लगे हैं।