फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक चाहर का इजहार-ए-इश्क: पिता बोले-दीपक के सपने की राह को रोशन करेगी जया, बहन ने कराई थी मुलाकात

Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: दीपक चाहर और उनके पिता के साथ जया - फोटो : अमर उजाला
जया भारद्वाज से दीपक चाहर की सगाई पर उनके पिता व कोच लोकेंद्र चाहर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि दीपक बहुत भावुक है। पिता के तौर वह उसके लिए ऐसी बहू चाहते थे, जो उसके व्यवहार को समझ सके। जया से मिलने के बाद विश्वास हो गया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी है। दीपक जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहता है। दीपक के इस सपने की राह को जया रोशन करेगी। जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह सात अगस्त को दीपक के साथ आगरा आई थीं। उसी समय दीपक ने जया को परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिलवाया था। इसी दिन दीपक चाहर ने जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया था। उनके साथ जया भी गईं थीं। जया को दीपक चाहर जीडी गोयनका चाहर एकेडमी और जीडी गोयनका स्कूल भी ले गए। उनके साथ में दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर भी थे। उन्होंने जीडी गोयनका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ से जया को मिलवाया। काफी देर तक बातचीत हुई। दोनों ताजमहल का भी दीदार किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपक चाहर और जया - फोटो : अमर उजाला
दीपक की बहन ने मिलवाया था जया से 
दीपक और जया की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने करीब पांच माह पहले कराई थी। इस मुलाकात के बाद से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत होने लगी। सगाई के बाद मालती चाहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीपक और जया की फोटो भी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा-लो मिल गई भाभी। यह भी लिखा कि लड़की विदेशी नहीं, दिल्ली की है। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के खिलाफ मैच के बाद अपनी गर्लफ्रैंड जया को प्रपोज करते दीपक चाहर। - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं जया
जया भारद्वाज दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की। बाद में एमबीए किया। यह छोटी थीं, तभी पिता का निधन हो गया था।

 

4 of 5
जया को अंगूठी पहनाते दीपक चाहर - फोटो : deepak chahar/instagram
बिग बॉस सीजन-5 में आ चुके हैं भाई
पिता के निधन के बाद मां ने जया और उनके भाई सिद्धार्थ की परवरिश की। वह होर्डिंग डिजाइनिंग के व्यवसाय में थीं। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस-सीजन-5 में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेेंड जया भारद्वाज के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अगले वर्ष विवाह के बंधन बंध सकते हैं
लोकेंद्र चाहर ने बताया कि इस वर्ष विवाह की योजना नहीं है। वर्ष 2022 में विवाह की तैयारियां हैं। अभी तक कोई कार्यक्र्रम तय नहीं किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। 

दीपक चाहर का इजहार-ए-इश्क: स्टेडियम में प्रेमिका को पहनाई अंगूठी, दोनों की शादी पर पिता ने कही यह बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें