फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालबाग शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में छाईं छात्राएं, रितिका को मिला फाउंडर्स मेडल

Sun, 19 Jan 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
अपने माता-पिता के साथ रितिका स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 38वां दीक्षांत समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। इस दीक्षांत समारोह में छात्राएं छाई रहीं। कुल 113 मेडल दिए गए। इसमें से 90 मेडल छात्राओं के हिस्से आए और 23 मेडल छात्रों को मिलें। पीएचडी की डिग्री पाने वालों में भी अधिकतर छात्राएं ही रहीं, छात्र बहुत कम थे।
विज्ञापन

2 of 7
रितिका को मिला फाउंडर्स मेडल - फोटो : अमर उजाला
संस्थान की बेस्ट आलराउंडर चुनने जाने पर बीबीए की छात्रा रितिका स्वरूप को फाउंडर्स मेडल प्रदान किया गया। अब वो इसी संस्थान में एमबीए कर रही हैं। रितिका की पूरी शिक्षा डीईआई में हुई है। वो पढ़ाई के साथ खेलकूद, गायन और नृत्य सभी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शनी करती आई हैं। लोक गायन में प्रथम पुरस्कार जीत चुकी हैं। इनकी खो-खो की टीम भी विजेता रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
रितिका - फोटो : अमर उजाला
रितिका का कहना है कि हमें कुछ पाने के लिए पहले दृढ़ निश्चय करना होता है। माता-पिता और शिक्षकों की बात मानकर मेहनत की जाए तो सफलता मिलती है। रितिका आईएएस बनना चाहती हैं। इनके पिता मनीष कुमार डीईआई में ही एनसीसी अधिकारी और मां डॉ. रुचिरा प्रसाद सेठ पदमचंद जैन संस्थान में शिक्षिका हैं। 

4 of 7
पंकज चौधरी को प्रेसीडेंट मेडल मिला - फोटो : अमर उजाला
स्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाले बीएससी ऑनर्स के छात्र पंकज चौधरी को प्रेसीडेंट मेडल मिला। यह आनंद लोक, गोवर्धन रोड, मथुरा के रहने वाले हैं। पिता धरमवीर सिंह चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, मथुरा में प्रवक्ता हैं और मां मंजुलता गृहणी हैं। पंकज ने बताया कि वो सिविल सर्विसेज की तैयारी दिल्ली से कर रहे हैं। उनका जूनियर छात्र-छात्राओं के लिए संदेश है कि जब तक शिक्षण संस्थानों में हैं, नियमित रूप से पढ़ाई करें, अंतिम समय के लिए कुछ भी न छोड़ें। 
विज्ञापन

5 of 7
पिता के साथ कल्याणी और दीपिका - फोटो : अमर उजाला
परास्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाली एमए संगीत की छात्रा कल्याणी गुप्ता को प्रेसीडेंट मेडल के साथ एक डायरेक्टर्स मेडल भी दिया गया। कल्याणी के पिता विनोद कुमार गुप्ता एलआईसी एजेंट और मां लाजवंती गुप्ता गृहणी हैं। कल्याणी गुप्ता वर्तमान में डीईआई से ही पीएचडी कर रही हैं। वो प्रोफेसर बनना चाहती हैं। खास बात यह है कि इस दीक्षांत समारोह में कल्याणी की छोटी बहन दीपिका गुप्ता को भी एमए राजनीतिशास्त्र में डायरेक्टर्स मेडल मिला है।
विज्ञापन

6 of 7
दीक्षांत समारोह में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
समारोह में 110 छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर्स मेडल दिया। कुल 3979 छात्र-छात्राओं को वर्ष 2019 में विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए उपाधियां दी गईं। 61 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ‘2020 दशक देश के लिए सार्वभौमिक अवसर’ विषय पर विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूर्व छात्र किए गए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
अजय प्रकाश ने कहा कि अब इंटरनेट की दुनिया है, 5 जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की दुनिया है। ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी बाजार के लिए भारत को प्राथमिकता दे रही हैं। भारत में अब तक साफ्टवेयर का ही काम होता है, अब हार्डवेयर भी बन रहे हैं। वर्ष 2014 में 6 करोड़ मोबाइल बन रहे थे। 2018-19 में 29 करोड़ संख्या पहुंच गई। डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल सब जगह हो रहा है। 2016 में एक लाख डिजिटल ट्रांजेक्शन होता था, दिसंबर 2019 में 130 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें