फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुमकों पर हंगामा: मैजिक शो का पर्दा उठते ही नाचने लगीं बार बालाएं, हुआ कुछ ऐसा, मुंह छिपाकर निकले लोग

Thu, 29 Sep 2022 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मैजिक शो में डांस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन कराया जा रहा है। इस मेले में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा जादूगर शो का भी आयोजन कराया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ आ रहे हैं। लेकिन इस शो में पर्दा उठते ही जो नजारा दिखा, उसे देख परिवारों के साथ आए लोग हैरान रह गए। पर्दे के पीछे से बार बालाएं ठुमके लगाते हुए निकलीं, तो लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। परिवारों के साथ ये लोग बाहर निकल आए, तो वहीं कुछ युवा वहीं ठहर गए। बार बालाओं के ठुमकों पर पैसे लुटाने का दौर शुरू हो गया। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी जब हिंदुवादी संगठनों को हुई, तो पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सूचना देने के साथ ही जादूगर शो को बंद करा दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मैजिक शो में डांस - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेले में खेल तमाशों के साथ ही झूले और जादूगर शो भी संचालित किया जा रहा है। जादूगर शो में आयोजकों द्वारा पर्दे के पीछे जादू न दिखाकर बार बालाओं का डांस दिखाया जा रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मैजिक शो में डांस - फोटो : अमर उजाला
इस पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अधिकारी भारत सिंह संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस  और प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी देने के साथ ही जादूगर शो को बंद करा दिया। 

4 of 5
मैजिक शो में डांस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच हॉल के अंदर बैठे लोग बाहर निकल आए। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैजिक शो में डांस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना था कि सूचना मिली थी। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें