आगरा के थाना पिनाहट के गांव देवगढ़ निवासी सीआरपीएफ के जवान का छत्तीसगढ़ में दिमाग की नस फटने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह गांव पहुंचा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया है कि दो दिन पहले सीआरपीएफ के जवान की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर वहां से उन्हें रायपुर के अस्पताल में भेजा गया। यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनका निधन हो गया। जब ये सूचना मिली, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह सीआरपीएफ की कंपनी जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंची, तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सीआरपीएफ के जवान का शव देख बुजुर्ग माता-पिता बिलख पड़े। पत्नी और बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
2 of 5
सीआरपीएफ के जवान भगत सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव देवगढ़ के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान भगत सिंह की उम्र 54 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान दिमाग की नस फटने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
सीआरपीएफ जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक भगत सिंह इन दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात थे। उनके पुत्र रिंकू ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
4 of 5
सीआरपीएफ की कंपनी जवान का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
हालत में सुधार नहीं होने पर रायपुर ले जाया गया, जहां भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब दस बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।