सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भोर होते-होते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के मुख से निकल रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन
1 of 10
शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख शिवालय दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं, जबकि धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने रातभर शहर के चारों शिवालयों की परिक्रमा कर बल्केश्वर महादेव मंदिर में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
2 of 10
शिव मंदिर में भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन के चारों सोमवार को होने वाली धार्मिक परंपराओं के तहत रातभर परिक्रमार्थियों के कदम नहीं थमे, पूरी रात चलते हुए शहर के चारों प्रमुख शिवालयों की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
3 of 10
भक्ति में डूबे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोर होते-होते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के मुख से निकल रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर महादेव मंदिर में बाबा का चंदन व देसी-विदेशी फूलों से शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन
5 of 10
भक्ति के उल्लास में डूबे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मनकामेश्वर, रावली, राजेश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी इस बार अधिक भीड़ रही। सुबह से ही शिवभक्त जल और पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
6 of 10
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश्वर महादेव का हुआ अर्धनारीश्वर शृंगार
शाम को राजेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर रूप में शृंगार किया गया। पुजारी रूपेश ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
मंदिर में दूध चढ़ाते भक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिक्रमार्थियों पर हुई पुष्पवर्षा
सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाले बल्केश्वर महादेव मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वाटर वर्क्स चौराहे से मंदिर तक आस्था का रेला उमड़ा। भारी भीड़ के बावजूद परिक्रमार्थियों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। मेला समिति ने 10 टीमों के माध्यम से व्यवस्थाएं संभालीं। सोमवार को बल्केश्वर महादेव मेले में दूर-दराज से पैदल पहुंचे श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
8 of 10
शिव मंदिर के बाहर भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद हरिओम गोयल, पार्षद पूजा बंसल और गिर्राज बंसल ने बताया कि परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की दस टीमें लगाई गईं थी। इसके अलावा परिक्रमार्थियों के पैरों की मालिश की भी व्यवस्था की गई। अध्यक्ष महेश निषाद और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने बताया कि समिति की ओर से खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया। जहां से लगातार बिछड़े परिजनों और सामान की जानकारी प्रसारित की गई।
9 of 10
भक्तों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वयंसेवकों ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर भीड़ और यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। प्रयास फाउंडेशन की टीम ने स्वास्थ्य परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। मेले का समापन 12 अगस्त को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर होगा जहां पर सहयोगियों और स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पोला भाई, निखिल गोयल, बृजेश वर्मा, इंदर डावर, कुमकुम उपाध्याय, डॉ. महेश फौजदार, मंजीत सिंह, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल और संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मंदिर में थिरकते भक्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिव मंदिरों में बोल बम की रही गूंज
सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के बरौली अहीर, श्यामों, बगदा, लकावली, बुढेरा, मियांपुर, नदौता, बिझामयी, लोधई रजरई, कुआं खेड़ा के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में बोल बम की गूंज रही। करभना स्थिति शिव मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पुष्प, फल, अर्पित कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भक्त बबली मिश्रा, रजनी यादव ने बताया कि भगवान शिव की पूजा अर्चना से मन को शांति मिलती है। मंदिर जादोदास आश्रम महुआ खेड़ा स्थित शिव मंदिर पर भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। वहीं, कांवड़ियों ने शिव को गंगा जल से स्नान कराया। भक्त अंकुर यादव, मनोज रावत ने बताया कि मंदिर अति प्राचीन है। सावन के चारों सोमवार को यहां मेले जैसा माहौल रहता है। आसपास के गांव के लोग भी यहां जलाभिषेक को आते हैं। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, मंदिरों में लगे डीजे के धुन पर भक्त बोल बम की गूंज से थिरकते नजर आए।