फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति की तस्वीरें: भोले की 44 किमी की कठिन परिक्रमा, पूरी रात नंगे पैर चले शिवभक्त; गूंजता रहा 'हर-हर महादेव'

Mon, 10 Aug 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 44 किलोमीटर लंबी नगर परिक्रमा के लिए नंगे पैर हजारों शिवभक्त सड़कों पर उमड़ पड़े और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ, कैलाश और बल्केश्वर महादेव की परिक्रमा के बाद सोमवार को श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
1 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंगे पांव, पैरों में बंधे घुंघरू, हाथों में जल से भरा लोटा और जुबां पर महादेव का नाम... रविवार शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। महादेव की भक्ति में डूबे शिवभक्त शिवालयों की 44 किलोमीटर लंबी नगर परिक्रमा के लिए घरों से निकले। गर्मी और उमस की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं के कदम आगे बढ़ते रहे।

परिक्रमा में 12 साल के बच्चे से लेकर 60 साल तक के श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को नगर के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करेंगे। किसी ने माथे पर त्रिपुंड लगाया था तो कोई महादेव के स्टीकर वाली टी-शर्ट पहने नजर आया। भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु कंकड़-पत्थरों वाले रास्तों से होते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 
विज्ञापन

2 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मान्यता के अनुसार शहर के चारों प्रमुख शिवालयों की 44 किमी. लंबी परिक्रमा लगाई जाती है। श्रद्धालु चारों दिशाओं में स्थित राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ, कैलाश और बल्केश्वर महादेव की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि, सुरक्षा और खुशहाली की कामना करते हैं। रविवार शाम शुरू हुई परिक्रमा सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूरी होगी।

 
विज्ञापन

3 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार से परिक्रमा शुरू करना बेहद शुभ
मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा के लिए विशेष माना जाता है। दूसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार शाम को नगर परिक्रमा शुरू करने की परंपरा है। रविवार सूर्य का दिन माना जाता है। सूर्य प्रकाश, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान के प्रतीक हैं, इसलिए रविवार को परिक्रमा शुरू करना शुभ माना जाता है। परिक्रमा लगाने का उद्देश्य महादेव से प्रार्थना करना कि शहर सुरक्षित रहे, हर तरह की विपत्ति और बुरी नजर से बचा रहे और आगरा निरंतर तरक्की व विकास की ओर बढ़ता रहे।
 

4 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर एक बजे तक लगेगी जलधारी
बल्केश्वर महादेव में रविवार की शाम को ही जलधारी लग गई। वहीं, मंदिर के पट पूरी रात खुले रहेंगे। महंत कपिल नागर ने बताया कि सोमवार सुबह 5:30 बजे मंगला आरती होगी। दोपहर 1 बजे तक जलधारी लगी रहेगी। शाम 6 बजे बल्केश्वर महादेव का जलाभिषेक होगा और फिर शृंगार किया जाएगा। सोमवार रात 10 बजे आरती होगी। वृंदावन से आए हुए लोग मंदिर प्रांगण में फूल बंगला सजाएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भक्तों ने बयां की खुशी
गांधी नगर निवासी करण का कहना है कि भाइयों को हमेशा परिक्रमा लगाते देखता था। इस बार मैं भी परिक्रमा लगा रहा हूं। काफी खुशी हो रही है। - , 

 
विज्ञापन

6 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरपुरा निवासी भीकम सिंह ने बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती। बस भोले बाबा की कृपा होनी चाहिए। अपने आप परिक्रमा भी हो जाती है।
 
विज्ञापन

7 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरैना निवासी सोनू गुर्जर ने कहा कि भक्ति के आगे कंकड़ नहीं दिखते हैं। सावन में ही हमें भोलेनाथ की पूजा का मौका मिलता है। परिक्रमा लगाकर बेहद खुशी हो रही है।

8 of 9
शिवभक्तों की तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों महादेव की परिक्रमा में जुटे भक्तों की सेवाकर कमाया पुण्य
 भारत विकास परिषद ‘अमृतम्’ आगरा की ओर से सावन मास में चारों महादेव मंदिरों की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। पुलिस लाइन रोड पर परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धालुओं को आइसक्रीम, बिस्किट और अन्य खान-पान सामग्री बांटी। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, संस्कार और परोपकार का विशेष महत्व है। इस दौरान अध्यक्ष कुलभूषण अल्का गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव प्रीति गोयल, मयंक साक्षी जैन, रेखा राज अग्रवाल, उमेश बाबू अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, विकास गोयल, रवि शिवहरे, टीटू गोयल, दीपक भार्गव और अजय शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

9 of 9
बंटा प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवभक्तों की सेवा में देर रात तक बंटा प्रसाद
सिकंदरा कारगिल रोड पर सावन के दूसरे सोमवार पर चारों महादेव की परिक्रमा कर रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए परिक्रमा मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया गया। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में हुए भंडारे का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ को पूड़ी-सब्जी का भोग लगाकर किया गया। रात आठ बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्हें पूड़ी-सब्जी के साथ शरबत और फल भी वितरित किए गए। मौके पर पंकज यादव, विनय कुमार गोला, सौरभ दिवाकर, राम पंडित, आशु अनुरागी, सोम सेवक, आकाश शर्मा, शिव पंडित, शिवम् ठाकुर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें