फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहां-मुमताज की असली कब्र के दीदार को भीड़ हो गई बेकाबू, देखिए तस्वीरें

Tue, 17 Apr 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में निशुल्क प्रवेश के कारण रविवार को देसी-विदेशी पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी। ऐसे में अव्यवस्था और बढ़ी। शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन ताज परिसर में कई जगह भारी गंदगी रही। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद की सीढ़ियों पर शू कवर बिखरे पड़े थे। पश्चिमी और पूर्वी गेटों के आसपास लंगर चलने के कारण दौने-पत्तल बिखरे पड़े थे। कई जगह पानी की बोतलें पड़ी थीं। पर्यटक भी नियम तोड़ते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के उर्स के दौरान ताज में 13 से 15 अप्रैल तक प्रवेश निशुल्क रहा। तीन दिन से ताज में भीड़ का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को आखिरी दिन होने से सुबह से सूर्यास्त तक बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। 

4 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अनुमान है कि 60 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देखने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। शू कवर के लिए भी मारामारी रही। एएसआई और सीआईएसएफ कर्मियों के साथ ही पर्यटन पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के साथ ही उर्स में चादरपोशी करने आने वालों की संख्या भी बहुत थी। यहां फव्वारों के आसपास बच्चों ने उछलकूद मचाई। पानी को गंदा कर दिया। इसी तरह रेलिंग और दशहरा घाट की ओर भी नियमों की अनदेखी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताज परिसर में शाम तक जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। मुख्य गुंबद पर प्रयोग किए गए शू कवर बिखरे पड़े थे। कई जगह पानी की बोतल तो पश्चिमी और पूर्वी गेटों के निकास द्वारों पर दौने-पत्तल बिखरे पड़े रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें