फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। बाइक को टक्कर मारते हुए गई कार ने तीन राहगीरों को रौंद दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
तीनों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग नशे में बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
स्कॉर्पियो भी मौके पर ही पलट गई
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार देर शाम थाना जसराना क्षेत्र नगला रामा रोड पर तेज गति से आती एक स्कोर्पियो ने पहले बाइक में टक्कर मारी। इसमें बाइक सवार बाल बाल बचे। इसके बाद उसी रफ्तार में आगे बढ़ी कार ने वहां खड़े तीन राहगीरों को रौंद दिया। तीनों की मौत हो गई।
4 of 5
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम जसराना के नगला मनी निवासी 40 वर्षीय विनोद बताया गया है। जिन युवकों की मौत हुई है, उनके नाम थाना जसराना क्षेत्र नगला रामा निवासी 35 वर्षीय श्यामवीर पुत्र कम्बोद सिंह और जसराना के औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय ज्ञान सिंह बताए गए हैं।
घटना के बाद स्कॉर्पियो भी मौके पर ही पलट गई। इसमें चार व्यक्ति सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सवारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। चारों शराब के नशे में बताए जा रहे हैं।