फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने खुद को बताया गृहमंत्री अमित शाह का भांजा, वह निकला यश अमीन, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Tue, 01 Dec 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी युवक यश अमीन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा विधायक के पुत्र से ठगी करने की कोशिश के आरोप में पकड़े गए युवक यश अमीन के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। खुद को गृहमंत्री अमित शाह का भांजा बताने वाले यश अमीन ने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदने के बाद विधायक योगेंद्र उपाध्याय के बेटे वात्सल्य उपाध्याय से कहा था कि इनका पेमेंट करो। वात्सल्य के पास इतना कैश नहीं था, इसलिए उसने पिता को फोन किया। विधायक ने बताया कि उन्हें शक इसलिए हुआ कि जो शख्स करोड़ों का होटल खरीदने आया हो, वह कपड़ों के रुपये खुद क्यों नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ठग ने विधायक को कई बार किया था फोन - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बताया कि यश अमीन पांच बार फोन कर चुका था। रविवार को वह दोस्त के बेटे की शादी में दिल्ली में थे, उसका फिर से फोन आया। उसने कहा कि वह आगरा आ चुका है। फतेहाबाद रोड पर पांच सितारा होटल में ठहरा है। उससे कहा कि वह घर आ जाए और बेटे वात्सल्य से मिल ले।
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
यश घर आया और बेटे को साथ लेकर कपड़ों के शोरूम पर गया। वहां उसने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बिल का भुगतान करने के लिए वात्सल्य से कहा। वात्सल्य ने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उनका माथा ठनक गया कि इतना बड़ा आदमी जो करोड़ों का होटल खरीने आया हो, वह कपड़ों की खरीदारी के पैसे खुद क्यों नहीं दे रहा।

4 of 5
पहले भी ठगी में पकड़ा जा चुका है आरोपी
विधायक ने बताया कि उन्होंने बेटे से कहा कि उसे घर ले जाए और कहे कि कपड़े घर ही आ जाएंगे। घर पहुंचकर वात्सल्य ने अपने भाई आलौकिक को यह किस्सा बताया। आलौकिक ने उस युवक का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो नाम विराज शाह नहीं, यश अमीन निकला। इससे शक पुख्ता हो गया। यश अमीन को सर्च इंजन पर चेक किया तो खबर निकली कि वह 2016 में उज्जैन के विधायक ठगी में जेल जा चुका है। यहां उसने कपड़े खरीदे, वहां मोबाइल खरीदकर 65 हजार का भुगतान विधायक से कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
यश अमीन पर जब शक हुआ तो उसने विधायक से कहा कि वह अमित शाह का भांजा है, चाहें तो सांसद एसपी सिंह बघेल से पूछ लो। विधायक ने बताया कि सांसद से जानकारी तो उन्होंने कहा कि वह उसे नहीं जानते। इसके बाद पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से जानकारी की। वहां से बताया गया कि यह धोखेबाज है।

'पूछताछ की जा रही है'
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि गृह मंत्री का रिश्तेदार बनकर विधायक से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें