पुलिस पर हमले के मामले में जमानत पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान हमलावरों ने झोपड़ी में भी आग लगा दी। जानकारी होने के बाद अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
criminal
- फोटो : demo pic
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी 27 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मजबूत सिंह कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। वह घर पर न रहकर रामनगर पुल के पास झोपड़ी डालकर रह रहा था। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह झोपड़ी में सो रहा था तभी हमलावर वहां आ पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करते झोपड़ी में घुस गए। हमलावरों ने मजबूत के सीने से लेकर पूरे शरीर में कुल आठ गोलियां मारीं। उसके हाथ-पांव बांधने के बाद झोपड़ी में आग लगाकर चले गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए।
4 of 5
जलाई गई झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
परिजन व ग्रामीण जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो आग सुलग रही थी। वहीं हमलावर वहां से भाग चुके थे। बहन ने गोलियां लगने से लहूलुहान भाई के हाथ-पैर खोले। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मजबूत सिंह ने दम तोड़ दिया।
वारदात की जानकारी होने के बाद अधिकारी कई थानों का फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक परिजन शव को लेकर गांव आ चुके थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी जुटाई। मृतक की बहन ने बताया कि उसने हमलावरों को पहचान लिया है। उसने कुछ नाम भी बताए जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।