फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: युवतियों से पूछताछ में मिली हैरान करने वाली जानकारी, लोगों को बातों में 'फंसाकर'

Tue, 15 Dec 2020 11:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
Sex Racket in Agra News Hindi: होटल में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बालूगंज स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पकड़ी गईं चार महिलाएं और एक युवती पेशेवर हैं। वह होटल में अक्सर आया करती थीं। दो महिलाओं के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलीं। इस पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोगों को कॉल करके बात करती थीं, उन्हें फंसाकर होटल बुला लेती थीं। होटल संचालक भी युवतियों और महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर बुलाता था। 
विज्ञापन

2 of 6
इसी होटल में हो रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर को होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दो युवक, एक युवती और चार महिलाएं पकड़ी थीं। आरोप है कि यह सभी देह व्यापार में लिप्त थीं, युवक ग्राहक थे। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
होटल से पुलिस ने पकड़ी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर ने बताया कि इससे पहले महिलाओं से पूछताछ की गई। महिलाओं के मोबाइल को भी चेक किया गया। दो के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली। इनमें वह लोगों को होटल में आने की कह रही थीं। इस पर महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लोगों के एक सीरीज के नंबर मिलाकर कॉल करती थी। 

4 of 6
होटल में छापे के दौरान पुलिसटीम का फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों के फोन उठाने पर उन्हें बातों में फंसाकर मिलने के बहाने होटल में बुला लेती थीं। होटल संचालक भूरी सिंह कमरा दे देता था। लॉकडाउन के बाद परिवार की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। महिलाएं पति से अलग रहती हैं, बच्चों को खर्च उठा रही हैं। बाकी दो महिलाओं ने अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
होटल में देह व्यापार पकड़ने वाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
होटल संचालक की भी रिकॉर्डिंग मिली हैं। इसमें वह युवतियों और महिलाओं को देह व्यापार के लिए अपने होटल में बुलाने की बात कर रहा है। आरोपी संचालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की रेड के बाद होटल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
पहले भी पकड़ा गया होटलों में धंधा
ताजगंज, न्यू आगरा और सिकंदरा के होटल में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है, पुलिस एक दिन कार्रवाई करती है। इसके बाद कार्रवाई को बंद कर दिया जाता है। होटलों में सील भी लगाई जाती है, लेकिन नाम बदलकर यह फिर से शुरू हो जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें