फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता हत्याकांड: पूर्व सैनिक की पत्नी को जिंदा जलाने के दो और आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 16 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
मृतक संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पूर्व सैनिक अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को नामजद दो आरोपियों कपिल श्रीवास्तव और सोनू सक्सेना को जेल भेज दिया गया। दोनों पंचायत के समय मौजूद रहे थे। उन पर संगीता को जलाने का आरोप है। वहीं पंचायत में शामिल लोगों की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन

2 of 7
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी निवासी अनिल राजावत और भरत खरे के बेटों में छह अक्तूबर को विवाद हुआ था। अनिल के बेटे ने भरत के बेटे के सिर में पत्थर मार दिया था। वह घायल हो गया था। भरत ने दूसरे दिन अनिल और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस पर कॉलोनी में रविवार को पंचायत हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनिल और उसकी पत्नी संगीता के माफी मांगने पर भी समझौता नहीं हुआ था। इसके बाद संगीता जिंदा जल गई थीं। उसकी सोमवार को मौत हो गई थी। इस मामले में हत्या और चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने भरत खरे और उसकी पत्नी सुनीता को जेल भेज दिया था। गुरुवा को कॉलोनी के ही कपिल और सोनू को भी जेल भेज दिया। दोनों मुकदमे में नामजद हैं। वहीं मुकदमे में 10-12 अज्ञात का भी जिक्र हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

4 of 7
आरोपी कपिल और सोनू - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कपिल और सोनू को घर के पास ही गिरफ्तार किया गया। सोनू गाड़ी चलाता है, जबकि कपिल साउंड सिस्टम लगाने का काम करता है। कॉलोनी में पंचायत के दौरान मौजूद लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। भरत खरे के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है। उसने जिन लोगों को कॉल किया होगा, उनकी लोकेशन चेक की जाएगी। अगर, वह कॉलोनी में ही आती है तो आरोपी बनाए जाएंगे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मोहल्ले में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के चश्मदीद अनिल और दो अन्य लोग हैं। उनके बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयान कोर्ट में भी दर्ज किए जाएंगे। अनिल के दोनों बेटों ने भी यही बताया कि मम्मी को जलाया गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के विवाद में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर महेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केस के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोप की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने बताया कि कॉलोनी कुछ साल पहले ही बनी है। इस कारण लोग नए आए हैं। वह एक-दूसरे की बिरादरी के बारे में ज्यादा नहीं जानते। भरत खरे के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। कॉलोनी वाले उसे खरे के नाम से बुलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीड़ित पूर्व सैनिक से मिले सांसद - फोटो : अमर उजाला
सांसद एसपी सिंह बघेल गुरुवार को पीड़ित अनिल कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि उसकी पूरी मदद की जाएगी। निष्पक्ष जांच होगी, दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। वह प्रयास करेंगे कि शासन से आर्थिक मदद भी मिले। अनिल ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि पंचायत में शामिल रहे लोग भी दोषी हैं। पंचायत में संगीता और उसका अपमान किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें