फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांडः कौन सा गैंग... तय नहीं कर पा रही पुलिस

Thu, 18 May 2017 07:36 PM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बदमाश सीसीटीवी फुटेज में - फोटो : अमर उजाला
15 मई की रात को दो सराफा कारोबारियों मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग के तार कई घटनाओं से जुड़ रहे हैं। हेलमेट पहनकर पहले भी कई जनपदों में लूटपाट हो चुकी है। पुलिस इन सभी घटनाओं का आपस में जोड़कर देख रही है। जिस कदकाठी के बदमाश सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं, वो एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भी लूटपाट कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बदमाश सीसीटीवी फुटेज में - फोटो : अमर उजाला
जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, उसमें छह बदमाश नजर आ रहे हैं। तीन ने हेलमेट लगा रखा है जबकि दो के मुंह पर कपड़ा बंधा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े थे। सीसीटीवी की ये फुटेज प्रदेशभर में दौड़ रही है। खुद पुलिस भी एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप पर भेजकर लोगों से पहचानने की अपील कर रही है। इस फुटेज के बाद पुलिस ने बदमाशों की जन्मकुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
बदमाश सीसीटीवी फुटेज में - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पास कई जिलों से फोन भी पहुंच रहे हैं। कुछ ठोस जानकारियां मिली हैं। इस इनपुट के आधार पर पुलिस का कहना है कि ये बड़ा गैंग है और कई कारोबारियों के साथ लूट की वारदात कर चुका है। इनमें एक बदमाश दिल्ली का भी बताया जा रहा है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भी इस कदकाठी के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एक बदमाश जो लंबी काठी का है, उसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हरियाणा, मेरठ और मुजफ्फरनगर के एक गैंग में भी इस कदकाठी का बदमाश है।

4 of 5
बदमाश सीसीटीवी फुटेज में - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने बदमाशों के फोटो बना लिए हैं। इन फोटो को हर जगह दिखाया जा रहा है। क्योंकि प्रदेश की जेलों में तमाम माफिया और गैंग लीडर बंद हैं लिहाजा अब पुलिस इन बदमाशों की पहचान के लिए जेलों में भी जा रही है। मथुरा के साथ आगरा, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कानपुर और आजमगढ़ तक में प्रयास हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ के बारे में जानकारी हो गई है। जल्द ही बदमाश पुलिस के शिकंजे में होंगे। बताया जाता है कि मथुरा जेल में भी बदमाशों की फोटो पहचान के लिए दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदमाश सीसीटीवी फुटेज में - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ दिख रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हार्डकोर क्रिमिनल हैं। क्योंकि उन्होंने ज्वेलरी शॉप का दरवाजा खोलते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं। इन लोगों पर हथियार भी बड़े हैं। पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। हो सकता है कि इनमें एक-दो शार्प शूटर भी हों। संभावना है कि इनकी गिरफ्तारी से कई वारदातों का खुलासा होगा। इन लोगों ने प्रदेश के कई दूसरे जनपदों में भी वारदातें की होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें