फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो जनवरी को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या मीट विक्रेता ने छुरी से गला काट कर हत्या की थी। वारदात के बाद बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मीट विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी और खून में सने कपड़े बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।