मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सरेशाम टेंपो चालक की गला रेतकर हत्या के बाद पुलिस के तब पसीने छूट गए जब उन्हें पता चला दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं। ईद के मौके पर ऐसी वारदात होने से पुलिस और दबाव में आ गई। फौरन जिले भर को फोर्स भोगांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोगांव में जब टेंपो चालक की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे हालात बिगड़ने का अंदाजा नहीं था। पुलिस को जब यह पता चला कि मरने वाला युवक और आरोपी अलग-अलग संप्रदाय के हैं तो उनके पसीने छूट गए। इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौके पर जिलेभर का फोर्स और स्वयं एएसपी ओपी सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही कसबा में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया।
4 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार इमरान का विवाद कुछ दिन पूर्व टेंपो स्टैंड पर पुलिस के लिए वसूली करने वाले ऊपर टीला निवासी एक युवक से हुआ था। इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपी युवक तभी से इमरान से रंजिश मानने लगा था। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। वहीं लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी।