फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः 100 श्रद्धालुओं पर इसलिए हावी हो गए चंद छिछोरे

Thu, 15 Jun 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज से गुरुवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर छेड़छाड़ के बाद चंद छिछोरे युवक हावी हो गए। इसका कारण छेड़छाड़ के आरोपियों को स्‍थानीय दुकानदारों का समर्थन माना जा रहा है। वहीं स्‍थानीय विधायक के फोन के बाद पुलिस भी चुप हो गई और आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोहारा में आगरा के आंवलखेड़ा से आए करीब 100 श्रद्धालु जलपान के लिए रुके थे। इस दौरान उनके साथ आई महिलाओं से छेड़छाड़ का श्रद्धालुओं ने विरोध किया। पहले तो श्रद्धालुओं ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया लेकिन देखते ही देखते आरोपियों का साथ देने के लिए स्‍थानीय दुकानदार भी आ गए। इस पर टकराव बढ़ गया। 
विज्ञापन

3 of 5
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि छेड़छाड़ करने वाले भी स्‍थानीय दुकानदारों के संबंधी ही हैं। ऐसे में दुकानदारों के साथ मिलकर आरोपियों ने उल्टा श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। छेड़छाड़ की घटना के बाद शुरू हुआ बवाल स्‍थानीय बनाम बाहरी में बदल गया। इधर स्‍थानीय विधायक की शह ने भी आग में घी का काम किया। 

4 of 5
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए श्रद्धालुओं ने बताया कि आरोपियों के सा‌थ मिलकर वहां मौजूद दुकानदारों ने भी उनसे मारपीट के बाद लूटपाट भी की। महिलाओं से जमकर छेड़छाड़ भी की गई। असहाय होकर श्रद्धालुओं ने हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर ले ली है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है मौके से पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ा नहीं है। उसे पुलिस अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें