फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मरा समझ ठिकाने लगाने जा रहा था पति, जाम ने बचा ली महिला की जान

Sun, 08 Nov 2020 01:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala
ग्वालियर निवासी रूबी कुशवाहा को पति मान सिंह ने अधिवक्ता से बातचीत के बहाने कार में ले जाकर हत्या का प्रयास किया। अपने तीन साथियों की मदद से कार में ही गला घोंटने की कोशिश की। नींद की गोलियां भी खिला दीं। इसके बाद मरा समझकर आगरा ठिकाने लगाने ले आया। सदर के प्रतापपुरा चौराहे पर जाम में कार फंसने पर पत्नी को होश आ गया। वह कार से उतर गई। लोगों की मदद से पुलिस बुला ली और आरोपी पति को पकड़वा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
पति ने की पत्नी की हत्या करने की कोशिश - फोटो : amar ujala
ग्वालियर में सिकंदरपुर स्थित कंपू निवासी रूबी कुशवाहा की शादी दस साल पहले मान सिंह कुशवाहा के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और एक बेटा है। रूबी ने पुलिस को बताया कि पांच साल से पति से विवाद चल रहा है। वह अलग रह रही है। एक मुकदमा पति और उसके घरवालों के खिलाफ दर्ज करा रखा है। केस के सिलसिले में अक्सर अधिवक्ता के पास जाती रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को मान सिंह ने फोन किया। कहा कि अधिवक्ता के पास चलना है। दोनों आपस में केस खत्म करने को लेकर बात करेंगे। इस पर रूबी तैयार हो गई। ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर के पास पति ने बुलाया। यहां मान सिंह तवेरा गाड़ी लेकर पहुंचा। उसे बैठा लिया। रास्ते में विजय नामक युवक को और बैठा लिया। उसके पूछने पर कहा कि रास्ते में उतर जाएगा। एक युवक कार में पीछे की सीट पर छिपकर बैठा था। रास्ते में वह भी बाहर आ गया। चौथा साथी भी बैठ गया।
  

4 of 6
पीड़ित महिला और आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विजय गाड़ी चलाने लगा। पति ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटना शुरू कर दिया। इससे रूबी की चीख भी नहीं निकल पाई। बाकी दोनों ने उसके पैर और हाथ पकड़ लिए। विजय गाड़ी चलाता रहा। कार की पिछली सीट पर नीचे लिटा कर जान से मारने की कोशिश करने लगे। मगर, रूबी अपना बचाव कर रही थी। यह देखकर मान सिंह ने उसे नींद की कई गोली खिला दीं। इससे उसको होश नहीं रहा, होश आया तो कार जाम में रुकी हुई थी। रूबी कार से कूद गई, इसके बाद राहगीरों की मदद से पति को पकड़ लिया।
विज्ञापन

5 of 6
इसी कार में किया गया था हत्या का प्रयास - फोटो : amar ujala
पति लगाना चाहता था ठिकाने
रूबी ने पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई थी। मगर, पति उसे मरा समझ रहा था। इस पर विजय ने पति से पूछा कि कहां फेंककर आएंगे। मान सिंह ने कहा कि वह जाएगा। इसे दूसरे जिले में फेंककर आएगा, जिससे पहचान नहीं हो पाएगी। बाकी तीनों को कार से उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराई पीड़िता
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पति ने मिलने के बहाने पत्नी को बुलाया था। इसके बाद जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जान से मारने की कोशिश और जहरखुरानी की धारा लगाई हैं। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आरोपी ठेकेदार है। पत्नी अलग रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें